Get App

Cyient Shares: इस कंपनी के तिमाही नतीजे से शेयर बाजार "हैरान", एक झटके में 9% गिरा स्टॉक

Cyient Ltd Price: साइएंट लिमिटेड के शेयरों में आज 26 जुलाई को 9% से अधिक की तगड़ी गिरावट आई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों से बाजार निराश दिखा, जिसके बाद इसमें जमकर बिकवाली हुई। इसके साथ ही यह आज निफ्टी-500 इंडेक्स के सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल हो गया। साइएंट लिमिटेड ने गुरुवार 25 जुलाई को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 12:33 PM
Cyient Shares: इस कंपनी के तिमाही नतीजे से शेयर बाजार "हैरान", एक झटके में 9% गिरा स्टॉक
Cyient Ltd Price: साइएंट ने अपने रेवेन्यू अनुमानों में काफी आक्रामक कटौती की है

Cyient Ltd Price: साइएंट लिमिटेड के शेयरों में आज 26 जुलाई को 9% से अधिक की तगड़ी गिरावट आई। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों से बाजार निराश दिखा, जिसके बाद इसमें जमकर बिकवाली हुई। इसके साथ ही यह आज निफ्टी-500 इंडेक्स के सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में शामिल हो गया। साइएंट लिमिटेड ने गुरुवार 25 जुलाई को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के टर्म में उसका जून तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 10.3% घटकर 20.1 करोड़ डॉलर रहा। वहीं इसका EBIT मार्जिन पिछले साल के 14.4% से बढ़कर 15.8% हो गया।

कंपनी को सभी सेगमेंट में कमजोरी देखने को मिली। कंपनी के मुख्य डिजिटल इंजीनियरिंग सेगमेंट में मार्च तिमाही के मुकाबले 5% की गिरावट आई। वहीं कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन जैसे दूसरे सेक्टर्स में तिमाही आधार पर क्रमशः 7.6% और 7% की गिरावट देखी गई।

साइएंट ने डिजिटल इंजीनियरिंग बिजनेस के लिए अपने वित्त वर्ष 2025 के अनुमानों में भी कटौती की है। कंपनी ने कहा कि उसे इस सेगमेंट की ग्रोथ अब सपाट रहने की उम्मीद है, जिसे पहले उसे हाई सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान जताया था। कंपनी ने कहा टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स के विस्तार में देरी और रेलवे बिजनेस में लगातार कमजोरी के कारण अनुमानों में कटौती की गई है।

ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि साइएंट ने अपने रेवेन्यू अनुमानों में भी काफी आक्रामक कटौती की है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025 से 2027 के लिए अपने अर्निंग अनुमानों को 18% से घटाकर 14% कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें