D-Mart March Quarter Results: D-Mart सुपरमार्केट चेन की ओनर एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 2 प्रतिशत घटकर 550.79 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 563.14 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 14871.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले रेवेन्यू 12726.55 करोड़ रुपये था। खर्च बढ़कर 14,176.61 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2024 तिमाही में 12,001.22 करोड़ रुपये के थे।
