Dabur Shar Price: महादेव बेटिंग ऐप स्कैम (Mahadev Betting App Scam) की आंच में दो दिन से डाबर के शेयर झुलसे पड़े थे। आज अमेरिका से राहत आई तो यह 1 फीसदी से अधिक रिकवर हो गया। इससे पहले दो दिन में यह करीब 2 फीसदी टूट गया था। महादेव बेटिंग ऐप स्कैम में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम आने पर शेयर फिसल गए थे। अब अमेरिकी अदालत ने इसकी दो विदेशी सब्सिडियरीज डाबर इंटरनेशनल और डर्मोविवा स्किन एसेंशियल्स पर लगे आरोप हटा दिए तो शेयरों की मौज हो गई। बीएसई पर यह 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 535 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.84 फीसदी के उछाल के साथ 535.65 रुपये पर पहुंच गया था।
