Get App

Daily Voice : इन 4 फार्मा शेयरों को रुझानों में बदलाव से होगा फायदा, एफएमसीजी सेक्टर में निवेश के मौके

Daily Voice : एचडीएफसी सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हेड उन्मेश शर्मा को लगता है कि वित्त वर्ष 2025 में खपत की मांग में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने एफएमसीजी सेक्टर के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 3:34 PM
Daily Voice : इन 4 फार्मा शेयरों को रुझानों में बदलाव से होगा फायदा, एफएमसीजी सेक्टर में निवेश के मौके
उन्मेश शर्मा ने कहा कि पिछली तीन तिमाहियों में कमजोर प्रदर्शन के बाद एफएमसीजी शेयरों के वैल्यूएशन में नरमी आई है जिससे अब इस सेक्टर पर दोबारा नजर डालने की जरूरत है

Daily Voice : एचडीएफसी सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हेड उन्मेश शर्मा ने एक इंटर व्यू में मनीकंट्रोल से कहा कि "'पेटेंट क्लिफ' भारतीय जेनेरिक फार्मा कंपनियों में तेजी लाने वाले बड़े ट्रिगर्स में से एक है।" उन्होंने आगे कहा कि कम मुनाफे के कारण कई दवा बनाने वाली कंपनियों ने अपनी उत्पादन इकाइयां बंद कर दी हैं। जिससे चलते कई प्रमुख दवाओं की सप्लाई में कमी आई है। इससे भारतीय कंपनियों के लिए कमाई में बढ़ोतरी अवसर दिख रहे हैं।

भारतीय जेनेरिक फार्मा कंपनियों में दिखेगी तेजी

भारतीय दवा बनाने वाली कंपनियों के पास कई उत्पादों के समाप्त हो रहे पेटेंट का फायदा उठाने के लिए जरूरी मंजूरी, उत्पादन इकाइयां और सप्लाई चेन है। उन्होंने बताया कि HSIE कवरेज में सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैब्स, सिप्ला और अरबिंदो फार्मा ऐसे नाम हैं जिनको ऊपर बताई गई वजहों से फायदा होगा।

वित्त वर्ष 2025 में साइडवेज रहेगा निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें