Trade Spotlight : एचडीएफसी एएमसी, एमएंडएम, पावर ग्रिड, पीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति
एचडीएफसी एएमसी पिछले कारोबारी दिन 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 3,894.65 रुपये पर पहुंच गया जो इस साल 27 फरवरी के 3,903.85 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर के करीब है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है
पिछले 14 कारोबारी सत्रों के दौरान एमएंडएम ने लगभग 2,010 रुपये से 2,135 रुपये के दायरे में कारोबार किया है। हाल ही में यह दायरा तोड़ कर ऊपर जाता दिखा है
30 अप्रैल को, निफ्टी 50 इंडेक्स 39 अंक गिरकर 22,605 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जबकि बीएसई सेंसेक्स 189 अंक गिरकर 74,483 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स सपाट बंद हुए। इस दिन जिन शेयरों ने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया और निफ्टी 500 इंडेक्स में बढ़त हासिल करने वाले शयरों में शामिल रहे उनमें एचडीएफसी एएमसी, एमएंडएम, पावर ग्रिड, पीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी शामिल हैं।
एचडीएफसी एएमसी 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 3,894.65 रुपये पर पहुंच गया, जो इस साल 27 फरवरी के 3,903.85 रुपये के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर के करीब है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी एक अच्छा कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला है। ये स्टॉक 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 2,156 रुपये के नए क्लोजिंग लेवल पर बंद हुआ। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने भी एनएसई पर 301.85 रुपये का नया क्लोजिंग हाई बनाया। स्टॉक मजबूत वॉल्यूम के साथ 2.77 फीसदी बढ़ा। इसी तरह पीएफसी ने लगातार अपट्रेंड के साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया और 6.3 फीसदी की बढ़त लेकर 441.55 रुपये पर बंद हुआ।
बैंक ऑफ बड़ौदा भी 3.3 फीसदी बढ़कर 281.50 रुपये पर पहुंच गया। जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार किया 2.8 फीसगी बढ़कर 141 रुपये पर पहुंच गया जो 14 फरवरी 2018 को बना इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।
आइए देखते हैं अब इस स्टॉक्स पर क्या है एक्सपर्ट्स की ट्रेडिंग रणनीति
एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC): आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के जिगर एस पटेल का कहना है कि पिछले 28 कारोबारी सत्रों में, एचडीएफसी एएमसी ने लगभग 3,600 रुपये और 3,800 रुपये के बीच का दायरा बनाए रखा है। हाल ही में यह स्टॉक इस रेंज से ऊपर निकलता दिखा है। इसके अलावा इसने बियर ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया और तेजी की भावना को मजबूत करते हुए ऊपरी बोलिंगर बैंड के ऊपर बंद हुआ। ऐसे में इस स्टॉक में 3,850-3,900 रुपये के रेंज में खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में शॉर्ट टर्म में 4,275 रुपए का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 3,675 रुपये के स्टॉप लॉस की सलाह होगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra): जिगर एस पटेल की राय है कि पिछले 14 कारोबारी सत्रों के दौरान एमएंडएम ने लगभग 2,010 रुपये से 2,135 रुपये के दायरे में कारोबार किया है। हाल ही में यह दायरा तोड़ कर ऊपर जाता दिखा है। इसके अलावा इस स्टॉक ने ऊपरी बोलिंगर बैंड को पीछे छोड़ दिया जो मिडल बोलिंगर बैंड के ऊपर कंसोलीडेशन के साथ मेल खाता है। इससे स्टॉक में अभी और तेजी के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में एमएंडएम में 2,120-2,160 रुपये की रेंज में 2,385 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 2,015 रुपये के आसपास सेट करें।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation):जिगर एस पटेल का कहना है कि हाल के कारोबारी सत्र के दौरान, पावर ग्रिड ने आर4 कैमरिला पिवट के ऊपर 299.60 रुपये के स्तर पर एक मजबूत ब्रेकआउट दिया। इसके बाद ये स्टॉक मजबूती के साथ इस स्तर के ऊपर टिका रहा। इसके अलावा यह स्टॉक 298.90 रुपये के अपने पिछले ऑल टाइम हाई को पार कर गया है। ये स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत हैं। ऐसे में इस स्टॉक में 299-302 रुपये की रेंज में खरीदारी की सलाह होगी। स्टॉक में 321 रुपये का टारगेट मिल सकता है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर 290 रुपये के करीब स्टॉप-लॉस रखें।
पीएफसी (Power Finance Corporation):मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा की सलाह है कि पीएफसी ने अपने इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर फॉर्मेशन से अच्छा ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक 435 रुपये के अपने बड़े रजिस्टेंस के ऊपर एक मजबूत क्लोजिंग देता दिखा है। वॉल्यूम में भी एक मजबूत पिक-अप रहा है, जो इसके औसत (30) दिनों के कारोबारी वॉल्यूम से लगभग 4 गुना बढ़ गया है। डेली चार्ट पर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 14) 68 के आसपास होने से तेजी के मजबूत संकेत दिख रहे हैं। स्टॉक में 475- 480 रुपये का टारगेट मिल सकता है। निवेशकों को 425 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ स्टॉक में अपनी पोजीशन बनाए रखने की सलाह होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda): रियांक अरोड़ा की राय है कि स्टॉक ने अपने डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर 283-285 रुपये के तत्काल रजिस्टेंस जोन को छू लिया है, जिससे इसमें 'संभावित' डबल टॉप बन गया है। तकनीकी संरचना के मुताबिक स्टॉक ने पैरलल चैनल फॉर्मेशन के अपने ऊपरी छोर को भी छू लिया है। स्टॉक अपने मूविंग एवरेज से काफी ऊपर चल रहा है और इस ट्रेंड पॉजिटिव है। 290 रुपये से ऊपर के किसी भी ब्रेकआउट से स्टॉक में रैली और बढ़ जाएगा। हालांकि, जब तक यह रजिस्टेंस जब तक खत्म नहीं हो जाता तब तक हमें स्टॉक में 270-275 रुपये तक की मामूली गिरावट की आशंका नजर आ रही है। निवेशकों को सलाह होगी की जब तक इस स्टॉक में 290 रुपये से ऊपर का ब्रेकआउट न हो जाए तब तक वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाएं।
पीएनबी (PNB):रियांक अरोड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कि स्टॉक अपने डेली टाइम फ्रेम चार्ट पर बढ़ते वेज फॉर्मेशन में आगे बढ़ रहा है और इसने वेज फॉर्मेशन के ऊपरी छोर को छू लिया है। आरएसआई (14) 68 के आसपास होने के साथ तेजी का संकेत कायम है। अगर स्टॉक 144 रुपये से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें ब्रेकआउट रैली देखने को मिल सकती है। निवेशकों के सलाह है कि वे स्टॉक में अपने मौजूदा निवेश को बनाए रखें और 144 रुपये से ऊपर के ब्रेकआउट की प्रतीक्षा करें। इस ब्रेकआउट में स्टॉक 155 रुपये और 160 रुपये की ओर आगे बढ़ सकता है। स्टॉक में सभी मौजूदा लॉन्ग पोजीशन के लिए ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस 135 रुपये पर रखा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।