Daily Voice : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह का मानना है कि खपत से जुड़े शेयरों में काफी दम नजर आ रहा है। संवत 2082 में इस सेक्टर के शेयरों में जोरदार चमक देखने को मिल सकती है। इसके अलावा मिड-कैप आईटी में भी उनको काफी संभावनाएं दिख रही हैं। उनका मानना है इन शेयरों को एआई में होने वाले विकास से फायदा मिलेगा और इससे एच1बी वीज़ा से जुड़ी चिंताओं से निपटने में आसानी होगी। शाह ने आगे कहा कि अमेरिका में अनिश्चितता के बीच सरकार द्वारा हाल में ही किए गए सुधार बॉटम-अप खरीदारी के मौके पेश कर रहे हैं।
