ग्रीन पोर्टफोलियो पीएमएस के फाउंडर दिवाम शर्मा का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 में 7 फीसदी की ग्रोथ हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि जीडीपी का आंकड़ा अनुमान से अधिक रहने की संभावना है। मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में दिवाम शर्मा ने आगे कहा कि पीएमआई, आईआईपी, महंगाई और जीएसटी संग्रह से भी अच्छे रुझान देखने को मिल रहे हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट का 15 सालों से ज्यादा का अनुभव वाले शर्मा का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स कैलेंडर वर्ष 2023 के अंत तक 20000 से ऊपर बंद होते दिख सकता है।
