Market outlook: निफ्टी 18800 के ऊपर हुआ बंद, जानिए 21 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी ने 18660 के के आसपास स्थित ट्रेंड लाइन सपोर्ट को बनाए रखा और यहां से मजबूती के साथ वापसी की। इससे पता चलता है कि बाजार की कमान तेजड़ियों के हाथ में है और निफ्टी के 18550 पर बने रहने तक बाजार का रुख तेजी का होगा। बैंक निफ्टी इंडेक्स में बुल्स के लिए 43400 पर सपोर्ट दिख रहा है। वर्तमान में, इंडेक्स 43400 और 44000 के बीच एक बड़े दायरे में कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 9:28 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी ने आज बढ़त के साथ बंद होकर 19 जून को बने डार्क क्लाउड कवर बियरिश फॉर्मेशन को नकार दिया। इसने अब एक बुलिश पियर्सिंग पैटर्न बना लिया है। अब निफ्टी को और तेजी दिखाने के लिए 18669-18888 के बैंड से बाहर निकलने की जरूरत है

Market outlook: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 20 जून को एक और उठापटक वाले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 159.40 अंक या 0.25 फीसदी बढ़कर 63327.70 पर और निफ्टी 61.20 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 18816.70 पर बंद हुआ है। कमजोर एशियाई बाजारों के बीच भारतीय बाजार की शुरुआत आज सपाट रही और दिन चढ़ने के साथ मुनाफावसूली बढ़ी। लेकिन कारोबारी सत्र के दूसरे हाफ में आई खरीदारी ने दिन की भर की गिरावट की भरपाई कर दी। आज करीब 1885 शेयरों में तेजी रही। 1527 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

स्टॉक और सेक्टर

आज के टॉप निफ्टी गेनर्स में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और आयशर मोटर्स शामिल हैं। जबकि बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, बीपीसीएल और डिविस लैब्स निफ्टी के टॉप लूजर रहे। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पावर इंडेक्स एक फीसदी ऊपर बंद हुआ। जबकि ऑटो, रियल्टी, धातु और आईटी में 0.5 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी रही।


21 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि अधिकांश एशियाई बाजारों में आज सुस्ती रही। लेकिन आईटी, मेटल, बैंकिंग और पावर शेयरों में आखिरी घंटे की खरीदारी के चलते सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र में 63000 के स्तर को फिर से हासिल करने में कामयाब रहा। ब्याज दर पर अनिश्चितता, वैश्विक आर्थिक मंदी और मुद्रास्फीति के संकट जैसी रुक-रुक कर आने वाली बाधाओं के साथ बाजार में किसी एकतरफा रैली की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। निकट से मध्यम अवधि में ये दिक्कतें बाजार को परेशान करती रहेंगी।

तकनीकी तौर पर देखें तो निफ्टी ने 18650 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी की। इंट्राडे चार्ट पर, इंडेक्स ने एक डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है जो निकट भविष्य में एक अपट्रेंड फॉर्मेशन के जारी रखने का संकेत दे रहा है। डे ट्रेडर्स के लिए, 18750 एक ट्रेंड निर्णायक स्तर होगा। इससे ऊपर, इंडेक्स 18900-18925 तक रैली कर सकता है। वहीं, 18750 के नीचे आने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है और इंडेक्स 18650-18620 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में बुल्स के लिए 43400 पर सपोर्ट दिख रहा है। वर्तमान में, इंडेक्स 43400 और 44000 के बीच एक व्यापक दायरे में कारोबार कर रहा है। इस रेंज के दोनों ओर एक ब्रेकआउट के परिणामस्वरूप ट्रेंडिंग मूव्स होने की संभावना है। जब तक 43400 का सपोर्ट बना रहता है तब तक गिरावट पर खरीद की सलाह होगी। एक बार जब इंडेक्स 44000 के स्तर को पार कर लेगा तो यह 45000 के स्तर की ओर तेजी से शॉर्ट कवरिंग करता दिखेगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी ने 18660 के के आसपास स्थित ट्रेंड लाइन सपोर्ट को बनाए रखा और यहां से मजबूती के साथ वापसी की। इससे पता चलता है कि बाजार की कमान तेजड़ियों के हाथ में है और निफ्टी के 18550 पर बने रहने तक बाजार का रुख तेजी का होगा।

बाजार में नए सिरे से बुल रन की शुरुआत, NBFC और होम इम्प्रूवमेंट सेक्टर में होगी जोरदार कमाई: गौतम बैद

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि निफ्टी ने आज बढ़त के साथ बंद होकर 19 जून को बने डार्क क्लाउड कवर बियरिश फॉर्मेशन को नकार दिया। इसने अब एक बुलिश पियर्सिंग पैटर्न बना लिया है। अब निफ्टी को और तेजी दिखाने के लिए 18669-18888 के बैंड से बाहर निकलने की जरूरत है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।