Daily Voice: बाजार में तेजी अभी खत्म नहीं हुई है। ये आगे भी जारी रहेगी। जून तिमाही की के नतीजे बेंचमार्क इंडेक्स में नया जोश भरेंगे। जून तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की संभावना है। जून तिमाही में हमें डाउन ग्रेड की तुलना में अपग्रेड होने की ज्यादा संभावना है। ये बातें टर्टल वेल्थ के सीईओ और फंड मैनेजर रोहन मेहता ने मनीकंट्रोल के साथ हुए बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वे नहीं मानते की बाजार अपने पीक पर पहुंच चुका है। हमारे बाजार अभी 24 महीने के कंसोलीडेशन के दौर से बाहर आए हैं। अभी इनमें और तेजी आने की काफी संभावना बची हुई है।
अगली रैली में बैंक शेयरों का होगा अहम योगदान
कैपिटल मार्केट का 17 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रोहन मेहता का मानना है कि कुछ बड़े खिलाड़ी, खासकर बैंक निफ्टी में शामिल कुछ कंपनियां अभी रैली में भागीदारी करती नहीं दिखी हैं। अभी इनका ऑलटाइम हाई हिट होना बाकी हैं। ये स्टॉक अभी भी एक रेंज में कंसोलीडेट हो रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में अभी और तेजी आने की काफी संभावना बची हुई है। रोहन मेहता का मानना है कि इसी कैलेंडर ईयर में Nifty50 इंडेक्स 21000 का स्तर हिट करता दिख सकता है।
पहली तिमाही के नतीजे रहेंगे अच्छे
कैसे रह सकते हैं वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे। इस सवाल का जवाब देते हुए रोहन ने कहा कि उनका मानना है कि पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव और पीएसयू (पीएसयू) जैसे सेक्टर अपने प्रदर्शन से बाजार को पॉजिटिव सरप्राइज देंगे। इनके नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहने की संभावना है।
बाकी बचे साल में प्राथमिक बाज़ार में जोरदार ऐक्शन की उम्मीद
क्या आप शेष कैलेंडर ईयर के दौरान प्राथमिक बाज़ार में जोरदार ऐक्शन की उम्मीद कर रहे हैं? क्या आपके पास इसी अवधि में लॉन्च होने वाले आईपीओ की सूची है? इस सवाल का जवाब देते हुए रोहन ने कहा कि कैलेंडर ईयर के बाकी बचे भाग में प्राथमिक बाज़ार में काफी अच्छी एक्टिविटी देखने को मिल सकती। बाजार में कदम रखने के लिए कई आईपीओ पाइपलाइन में हैं। इससे आगे बाजार में काफी ऐक्शन देखने को मिल सकता है।
हालांकि, आईपीओ के साथ अक्सर चिंता यह होती कि वे अक्सर हाई वैल्यूएशन के साथ आते हैं। इनकी तुलना में कई बार लिस्टेड कंपनियां तुलनात्मक रूप में बेहतर मूल्यांकन और संभावित रिटर्न ऑफर करती दिखती हैं। इसलिए, निवेशकों के लिए आईपीओ में भाग लेने से पहले निवेश संभावनाओं का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना और उपलब्ध विकल्पों पर विचार करना काफी अहम है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।