Daily Voice: बाजार में तेजी अभी खत्म नहीं हुई है। ये आगे भी जारी रहेगी। जून तिमाही की के नतीजे बेंचमार्क इंडेक्स में नया जोश भरेंगे। जून तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की संभावना है। जून तिमाही में हमें डाउन ग्रेड की तुलना में अपग्रेड होने की ज्यादा संभावना है। ये बातें टर्टल वेल्थ के सीईओ और फंड मैनेजर रोहन मेहता ने मनीकंट्रोल के साथ हुए बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि वे नहीं मानते की बाजार अपने पीक पर पहुंच चुका है। हमारे बाजार अभी 24 महीने के कंसोलीडेशन के दौर से बाहर आए हैं। अभी इनमें और तेजी आने की काफी संभावना बची हुई है।
