Daily Voice: ग्लोबल इकोनॉमिक मंदी और बढ़ती महंगाई के डर के बीच भारत सबसे बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। लेकिन इस सबके बावजूद हम दुनिया में घट रही घटनाओं के प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते। इस समय दुनिया की सभी बड़ी इकोनॉमीज एक दूसरे से इतने गहरे रूप से जुड़ी हुई हैं कि किसी भी अच्छी या बुरी खबर का असर सब पर देखने को मिलता है। ये बातें श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर अजीत बनर्जी ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।
