Get App

Daily Voice : साल 2024 बाजार के लिए रहेगा अच्छा, अब केमिकल सेक्टर में नजर आ रहे निवेश के मौके

Daily Voice : अमेरिका में ब्याज दरों पर यूएस फेड के संभावित रुख पर बाजार को उम्मीद है कि जून 2024 से यूएस में रेट कटौती शुरू होगी और सॉफ्ट लैंडिंग होगी। लेकिन देवांग मेहता की राय है कि ये कटौती इससे पहले शुरू हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल महंगाई,ब्याज दरों में बढ़त और ज्योपोलिटिकल मुद्दे बाजार के लिए जोखिम बने हुए हैं। इसके अलावा बाजार के नए सिरे से तेजी पकड़ने को लिए विदेशी निवेशकों के निवेश में तेजी आने की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 12:27 PM
Daily Voice : साल 2024 बाजार के लिए रहेगा अच्छा, अब केमिकल सेक्टर में नजर आ रहे निवेश के मौके
Daily Voice : देवांग ने कहा कि भारतीय इक्विटी मार्केट कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन और सुधरती ग्लोबल मैक्रो स्थितियों के दम पर मजबूत बना रहेगा। साल 2024 बाजार के लिए एक अच्छा साल रहेगा

Daily Voice : महंगाई घटने और ब्याज दरों में बढ़त के अंतिम दौर में होने के साथ ही कैलेंडर ईयर 2023 में ग्लोबल ग्रोथ में गिरावट थमने और कैलेंडर ईयर 2024 से इसके तेजी पकड़ने की उम्मीद दिख रही है। ये बातें स्पार्क कैपिटल प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट देवांग मेहता ने मनीकंट्रोल के साथ हुए एक साक्षात्कार में कही हैं। मेहता का मानना है कि इक्विटी बाजार ये मानकर चल रहा है कि ब्याज दरों में गिरावट आएगी। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसकी पुष्टि हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ हफ़्तों में इक्विटी बाज़ार का रंग-ढ़ंग बदल गया है। दूसरी तिमाही में कंपनियों के मुनाफे और मार्जिन के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। इसके अलावा कंपनियों के मैनेजमेंट की टप्पणियां भी अच्छी रही हैं। जिसका बाजार पर अच्छा असर देखने को मिला है। ऐसे में आगे बाजार नए हाई लगाने की कोशिश कर सकता है। इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 23 सालों से ज्यादा का अनुभाव रखने वाले देवांग मेहता का कहना है कि घरेलू और विदेशी दोनों निवेशक इस बात को लेकर सहमत हैं कि भारतीय बाजार दूसरे उभरते बाजारों की तुलना में अच्छे लग रहे हैं।

अमेरिका में ब्याज दरों पर यूएस फेड के संभावित रुख पर बाजार को उम्मीद है कि जून 2024 से यूएस में रेट कटौती शुरू होगी और सॉफ्ट लैंडिंग होगी। लेकिन देवांग मेहता की राय है कि ये कटौती इससे पहले शुरू हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल महंगाई,ब्याज दरों में बढ़त और ज्योपोलिटिकल मुद्दे बाजार के लिए जोखिम बने हुए हैं। इसके अलावा बाजार के नए सिरे से तेजी पकड़ने को लिए विदेशी निवेशकों के निवेश में तेजी आने की जरूरत है।

चुनिंदा केमिकल शेयर लंबे नजरिए से निवेश के लिए अच्छे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें