Dr Reddy's Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयरों में आज बिकवाली की तेज आंधी आई और यह 6% से अधिक टूट गया। इसके शेयरों में यह गिरावट एक एक्सचेंज फाइलिंग के चलते आई, जिसमें कंपनी ने बताया कि सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) की सप्लाई में देरी हो सकती है। इसने कंपनी के शेयरों पर दबाव बना दिया और यह धड़ाम हो गया। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावदूद शेयर संभल नहीं पाए। आज बीएसई पर यह 5.85% की गिरावट के साथ ₹1269.80 पर बंद हुआ है।
