Eternal Share Price: जोमैटो (Zomato) की पैरेंट कंपनी एटर्नल के शेयर करीब 5 महीने बाद एक बार फिर ₹300 का लेवल छू पाए। यह तेजी कंपनी की जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के सामने आने के बाद आई। मोतीलाल अल्टरनेट रिसर्च के मुताबिक इस पैटर्न के बाद अब कंपनी में विदेशी निवेश आने का मौका बढ़ा है। ऐसे में शेयर उछल 4% से अधिक उछल पड़े। आज बीएसई पर यह 1.99% की बढ़त के साथ ₹292.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.76% उछलकर ₹300.20 तक पहुंच गया था। इससे पहले एटर्नल के शेयर करीब पांच महीने पहले 13 फरवरी 2026 को इंट्रा-डे में ₹300.00 तक पहुंचा था।
क्या है Zomato की Eternal के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में
जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा पर एटर्नल के शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। इसे मोतीलाल अल्टरनेट रिसर्च की रिपोर्ट से सपोर्ट मिला जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि विदेशी निवेश के लिए उपलब्ध हिस्सेदारी यानी फॉरेन ओनरशिप हेडरूम बढ़ने के कारण अगस्त में होने वाली MSCI रिव्यू में एटर्नल को फिर से फुल वेटेज मिल सकता है। अब विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के लिए 25% से अधिक हेडरूम उपबल्ध हो गया है जिससे विदेशी निवेश की रुकावट समाप्त हो गई है।
मोतीलाल के मुताबिक फुल वेटेज मिलने पर इसमें $52 करोड़ का पैसिव इनफ्लो आ सकता है। यह निवेश मुख्य रूप से इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंडों के रास्ते आ सकता है। इससे पहले विदेशी निवेशकों के लिए सीमित विदेशी हिस्सेदारी के कारण MSCI में एटर्नल का वेटेज 1.33% से घटाकर आधी कर दिया गया था। हालांकि अब जून तिमाही के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों की होल्डिंग कंपनी में 9.33% से बढ़कर 25% से अधिक हो सकती है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
एटर्नल के शेयरों ने निवेशकों को तेज झटका दिया है। पिछले साल 16 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर यह ₹368.40 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 महीने में यह 42.30% टूटकर 16 मार्च 2026 को ₹212.55 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।