Indus Towers Share Price: बहुत हो चुकी बिकवाली, अब ऊपर चढ़ने का टाइम, इस कारण नोमुरा का भरोसा कायम

Indus Towers Share Price: इंडस टावर्स के शेयरों में आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन खरीदारी का अच्छा माहौल दिखा। एक कारोबारी दिन पहले जब सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty 50) 2-2% से अधिक टूटे थे तो इंडस टावर्स डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ था। वहीं आज सेंसेक्स-निफ्टी में आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए तो नोमुरा के पॉजिटिव रुझान पर इंडस टावर्स 2% से अधिक उछल पड़ा। चेक करें टारगेट प्राइस

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 11:19 AM
Indus Towers को नोमुरा ने फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹505 पर बरकरार रखा है।

Indus Towers Share Price: देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन कंपनी इंडस टावर्स के शेयरों पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पॉजिटिव रुझान अपनाया और इसे फिर से खरीदारी की रेटिंग दी तो यह उछल पड़ा। निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से यह 2% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से इसे सपोर्ट मिला और अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.68% की बढ़त के साथ ₹395.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.43% टूटकर ₹398.60 तक आ गया था। पिछले महीने यह 11% से अधिक कमजोर हुआ था।

Indus Towers पर Nomura क्यों बुलिश?

इंडस टावर्स को नोमुरा ने फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹505 पर बरकरार रखा है। पिछले कुछ महीने में इंडस टावर्स तेजी से नीचे आया है और नोमुरा का मानना है कि यह बहुत ज्यादा टूट चुका है और खरीदारी के लिए आकर्षक लेवल पर आ चुका है। नोमुरा का कहना है कि इसके शेयर वित्त वर्ष 2028 की अनुमानित EV/EBITDA के मुकाबले 6.1 गुना भाव पर हं जोकि कंपनी के फंडामेंटल्स के हिसाब से काफी सस्ते हैं।


ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसकी प्रमोटर भारती एयरटेल इसके शेयरों की और खरीदारी करती है तो इंडस टावर्स के शेयरों को सपोर्ट मिल सकता है। मार्च 2026 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से प्रमोटर भारती एयरटेल की इंडस टावर्स में 51.26% होल्डिंग है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंडस टावर्स के शेयर पिछले साल 3 सितंबर 2025 को बीएसई पर एक साल के निचले स्तर ₹312.60 के भाव पर थे। इस निचले स्तर से 5 महीने में यह 54.05% उछलकर 19 फरवरी 2026 को ₹481.55 के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब आगे की बात करें तो ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक इसे कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 12 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 8 ने सेल रेटिंग दी है।

Russia-Ukraine War की मार, झुलस गया इस कंपनी का शेयर,आपके पास है?

Gold ETF News: विदेशी बेच रहे, भारतीय खरीद रहे, इस कारण गोल्ड में निवेश को लेकर दिखा अलग-अलग रुझान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।