Market Trend : IT और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार ने पकड़ी तेजी, आज इन दो शेयरों में बन सकता है अच्छा पैसा

Market Trend : भारतीय बाजार के नजरिए से देखें तो AI शेयरों में आई गिरावट एक सकारात्मक संकेत है। विदेशी संस्थागत निवेशक जो अब तक भारतीय शेयरों को बेचकर AI शेयरों में निवेश कर रहे थे,वे अब इस ट्रेंड को रोक सकते हैं। अगर हालात अनुकूल रहे तो वे अपना रुख पलट भी सकते हैं

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 10:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bank Nifty View : पंकज रांदड़ का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55700–55800 पर रेजिस्टेंस और 55350–55400 पर सपोर्ट है। 55800 के नीचे कमजोरी आ सकती है

IT और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार ने आज रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी 250 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 22900 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में करीब 350 प्वाइंट की तेजी है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप आज अंडरपरफार्म कर रहे हैं। IT के बाद ऑटो और प्राइवेट बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों इंडेक्स सवा से दो परसेंट तक चढ़े है। साथ ही रियल्टी, NBFCs में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। लेकिन PSU बैंकों में बिकवाली हावी है, यह इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट नीचे हैं।

बाजार पर एक्सपर्ट की राय

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कहीं ज्यादा रहे हैं। अगस्त में यह रीडिंग 3.4% थी जो सितंबर में बढ़कर 3.7% हो गई। इससे अक्टूबर में US फेड द्वारा ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। इस चिंता के चलते अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली हुई,जिससे टेक-हैवी नैस्डैक (Nasdaq) में 1.88% की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस बिकवाली का सबसे ज्यादा असर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शेयरों पर पड़ा। यह डर दक्षिण कोरिया और जापान तक भी फैल गया है,जिसका असर आज शुरुआती कारोबार में वहां के बाजारों पर दिखा। निक्केई (Nikkei) 4% से ज्यादा और कोस्पी (Kospi) 7% से ज्यादा नीचे आ गए हैं।


भारतीय बाजार के नजरिए से देखें तो AI शेयरों में आई यह गिरावट एक सकारात्मक संकेत है। विदेशी संस्थागत निवेशक जो अब तक भारतीय शेयरों को बेचकर AI शेयरों में निवेश कर रहे थे,वे अब इस ट्रेंड को रोक सकते हैं। अगर हालात अनुकूल रहे तो वे अपना रुख पलट भी सकते हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा आगामी बजट में LTCG (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स) टैक्स पर फिर से विचार करने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे बाजार में मजबूती बनी रह सकती है। HCL टेक (HCLT) के नतीजों के बाद IT शेयरों में आई मजबूती और इसे लेकर बना पॉजिटिव सेंटीमेंट,IT इंडेक्स को मजबूत बनाए रखेगी। इसके अलावा,फाइनेंशियल सेक्टर से अच्छे Q2 नतीजों की उम्मीद है जो बाजार को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

आज के लिए क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़ का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22800–22950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23000–23200 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 22580–22500 पर और बड़ा सपोर्ट 22300–22145 पर है। 22950 के नीचे जाने पर कमजोरी आएगी। RSI 39.93 पर कमजोर मोमेंटम दिखा रहा है। 22500 के नीचे फिसला तो गिरावट बढ़ने का खतरा रहेगा। 22950 के ऊपर निकला तो शॉर्ट कवरिंग से रिकवरी संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

पंकज रांदड़ का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 55700–55800 पर रेजिस्टेंस और 55350–55400 पर सपोर्ट है। 55800 के नीचे कमजोरी आ सकती है। RSI 44.26 पर कमजोर मोमेंटम दिखा रहा है। 55350 के नीचे फिसला तो 55000–54800 तक जा सकता है। 55800 के ऊपर ब्रेकआउट मिला तो 56,000–56,200 तक जाएगा। अहम लेवल पर टिकने का इंतजार करें।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं चकाचक चार्ट वाले शेयर के पंकज रांदड़। इनकी MUTHOOTFIN फ्यूचर्स में 2588 रुपए के आसपास, 2620 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2540-2500 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। ASIAN PAINTS फ्यूचर्स में भी इनकी 2360 रुपए के आसपास, 2380 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 2320 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

 

Trading Ideas: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई, तो आज इन शेयरों पर लगाएं दांव

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।