Trading Ideas: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं बंपर कमाई, तो आज इन शेयरों पर लगाएं दांव

Trading Ideas: जब तक बेंचमार्क इंडेक्स निर्णायक रूप से अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को वापस हासिल नहीं कर लेते,तब तक बाजार के एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए,यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं, जिन पर दांव लगाया जा सकता है

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Ideas : तत्व चिंतन फार्मा केम ने 1,820–1,840 रुपये के आसपास अपने ब्रेकआउट जोन को सफलतापूर्वक रीटेस्ट किया है और इसमें एक मज़बूत उछाल देखने को मिला है, जो इस ब्रेकआउट की पुष्टि करता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trading Ideas : 14 अक्टूबर को निफ्टी में 0.44 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे इक्विटी बेंचमार्क ने पिछले सत्र में हुई कुछ बढ़त गंवा दी। हालांकि, NSE पर मार्केट ब्रेड्थ पॉजिटिव रही। जहां 1,850 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1,421 शेयरों में गिरावट आई। जब तक बेंचमार्क सूचकांक अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को स्पष्ट रूप से वापस हासिल नहीं कर लेते, तब तक बाजार के रेंज-बाउंड रहने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए,यहां कुछ शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग आइडिया दिए गए हैं, जिन पर दांव लगाया जा सकता है।

    LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे की टॉप पिक्स

    रेडिंगटन (Redington)


    रेडिंगटन ने डेली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल कर लिया है,जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। 20 EMA और 50 EMA ने एक बुलिश क्रॉसओवर बनाया है, जबकि स्टॉक 200-दिन के मूविंग एवरेज (200 DMA) के काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो एक पॉजिटिव ट्रेंड को दर्शाता है।

    इसके अलावा,ऑवरली RSI में एक बुलिश क्रॉसओवर देखा गया है,जो बेहतर होते मोमेंटम का संकेत है। चार्ट सेटअप के आधार पर,आने वाले दिनों में ट्रेंड के मजबूत बने रहने की संभावना है,जिसमें 422 रुपये तक की तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, 388 रुपये पर सपोर्ट है। अगर स्टॉक इससे नीचे जाता है तो इसके मोमेंटम में कमजोरी आ सकती है। इस स्टॉक में 388 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 422 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)

    टाटा टेक्नोलॉजीज ने डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन पैटर्न को तोड़ दिया है, जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। कीमत 20 EMA के ऊपर बनी हुई है, जबकि डेली RSI में बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला है और यह लगातार ऊपर जा रहा है,जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है।

    इसका शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव रहने की संभावना है, जिसमें 788 रुपये तक की तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, 720 रुपये पर सपोर्ट है। अगर शेयर इससे नीचे जाता है तो इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इस स्टॉक में 720 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 788 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    केनरा बैंक (Canara Bank)

    केनरा बैंक ने डेली चार्ट पर 20 EMA को फिर से हासिल कर लिया है, जो बेहतर होते सेंटीमेंट का संकेत है। मौजूदा रिकवरी से पहले, स्टॉक ने एक ऐतिहासिक 'स्विंग लो' के पास सपोर्ट लिया था।

    इसके अलावा, डेली RSI में एक 'बुलिश क्रॉसओवर' देखा गया है और यह लगातार ऊपर जा रहा है, जो मजबूत होते मोमेंटम को दर्शाता है। शॉर्ट-टर्म ट्रेंड के पॉजिटिव बने रहने की संभावना है, जिसमें स्टॉक 132 रुपये के स्तर तक जा सकता है। नीचे की तरफ, 121.40 रुपये पर सपोर्ट है। अगर स्टॉक इससे नीचे जाता है, तो इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। इस स्टॉक में 121.40 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 132 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की टॉप पिक

    जिंदल सॉ (Jindal Saw)

    जिंदल सॉ ने अपनी 283–275 रुपये की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है,जो सितंबर के आखिर से बनी हुई थी। स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुआ जो इसके निकट-अवधि के प्राइस स्ट्रक्चर में सुधार का संकेत है। 100-दिवसीय EMA लगातार एक डायनामिक सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है,जिसने अक्टूबर की शुरुआत से अब तक दो बार खरीदारी को ट्रिगर किया है।

    यह स्टॉक अब अहम शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसके पॉजिटिव टेक्निकल सेटअप को और मजबूत बनाता है। RSI में 40 के स्तर के आसपास से जोरदार उछाल आया है, जो बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने का संकेत है।

    इसके अलावा, ADX इंडिकेटर पर DI+ लाइन, DI- लाइन के ऊपर आ गई है, जो बुलिश रुझान को और पुख्ता करती है। यह ब्रेकआउट आगे और तेजी आने का रास्ता खोल सकता है। इसलिए, 295–298 रुपये के दायरे में इसमें खरीदारी (accumulate) करने की सलाह है, जिसमें 286 रुपये पर स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 320 रुपये के स्तर को छू सकता है।

    रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries)

    रेन इंडस्ट्रीज ने अपनी 230–191 रुपये की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़ दिया है,जो अगस्त की शुरुआत से बनी हुई थी। इस ब्रेकआउट को ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी का समर्थन मिला है, जिससे कीमतों में पॉजिटिव एक्शन को मजबूती मिल रही है।

    RSI काफी समय तक लगभग स्थिर रहने के बाद ऊपर की ओर मुड़ गया है और 60 के स्तर के पार चला गया है, जो फिर से तेजी के रुझान (bullish momentum) का संकेत देता है। इसके अलावा, MACD लाइन सिग्नल लाइन के ऊपर आ गई है और जीरो लाइन के ऊपर ट्रेड कर रही है, जो तेजी के इस रुझान को और मजबूत करती है।

    ADX इंडिकेटर पर DI+ लाइन, DI- लाइन के ऊपर है और दोनों के बीच का अंतर बढ़ रहा है, जो यह दर्शाता है कि बाजार में मंदड़ियों के मुकाबले तेजड़ियों का दबदबा बढ़ रहा है।

    इसलिए, 235–240 रुपये के दायरे में खरीदारी (accumulation) करने की सलाह है, जिसमें 225 रुपये का स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 255 रुपये के स्तर को छू सकता है।

    कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)

    कर्नाटक बैंक 20 अगस्त से 346–310 रुपये की रेंज में कंसोलिडेट कर रहा है। गिरता हुआ ADX दिशात्मक मजबूती और वोलैटिलिटी में कमी को दर्शाता है, जो एक कंसोलिडेशन फेज का संकेत है। हालांकि, यह स्टॉक डेली और वीकली दोनों टाइमफ्रेम पर प्रमुख शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसका बड़ा तकनीकी सेटअप पॉजिटिव बना हुआ है।

    RSI में 60 के स्तर से थोड़ी गिरावट आई है,जो तेजी के रुझान में एक अस्थायी ठहराव का संकेत है। प्राइस एक्शन और टेक्निकल इंडिकेटर्स का तालमेल यह बताता है कि स्टॉक एक संभावित ब्रेकआउट के लिए आधार तैयार कर रहा है। कंसोलिडेशन रेंज से बाहर एक साफ चाल, आगे की दिशा के बारे में नए संकेत दे सकती है।

    इसलिए, 337–342 रुपये के दायरे में खरीदारी (accumulate) करने की सलाह है, जिसमें 325 रुपये का स्टॉप-लॉस रखें। ऊपर की तरफ, शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक 365 रुपये के स्तर को छू सकता है।

    जैनम की डिप्टी मैनेजर -रिसर्च-टेक्निकल डिपार्टमेंट, वैशाली पटेल की पसंद

    एजिस लॉजिस्टिक्स(Aegis Logistics)

    एजिस लॉजिस्टिक्स एक लंबे कंसोलिडेशन दौर से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है। हाल ही में, इसके शेयर ने 1,450 रुपये के रेजिस्टेंस जोन को फिर से हासिल कर लिया है। यह एक ऐसा स्तर है जिसने पिछले कुछ महीनों से इसकी तेजी को रोक रखा था। रेजिस्टेंस के पास 'हायर लो' (higher lows) का बनना लगातार बनी हुई खरीदारी की दिलचस्पी को दर्शाता है और यह संकेत देता है कि ऊंचे स्तरों पर भी शेयरों को जमा (accumulate) किया जा रहा है।

    ब्रेकआउट की कोशिश को ट्रेडिंग वॉल्यूम में आई जोरदार बढ़त से और सपोर्ट मिल रहा है, जो बाजार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। स्टॉक अपने अम मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है जो मौजूदा ट्रेंड को और पुख्ता करता है।

    मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। RSI न्यूट्रल स्तर से ऊपर जा रहा है, जो मजबूत होते बुलिश सेंटीमेंट को दर्शाता है। प्राइस स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि स्टॉक कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर से निकलकर एक्सपेंशन (विस्तार) की ओर बढ़ रहा है, जो अक्सर एक लंबे ट्रेंड की शुरुआत का संकेत होता है। इस स्टॉक में 1,440 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 1,560 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    विंध्य टेलीलिंक्स (Vindhya Telelinks)

    विंध्य टेलीलिंक्स ने 'डबल-बॉटम ब्रेकआउट' पूरा करने के बाद एक मजबूत तेजी का सेटअप दिखाया है। नेकलाइन ज़ोन के ऊपर ब्रेकआउट के बाद, यह स्टॉक लगातार 'हायर हाई' और 'हायर लो' बना रहा है। 2,950–3,000 रुपये के ज़ोन में हालिया प्राइस एक्शन यह संकेत देता है कि निचले स्तरों से आई तेज रैली के बाद, स्टॉक रेजिस्टेंस के ठीक नीचे एक हेल्दी कंसोलिडेशन के दौर में है।

    यह स्टॉक अपने 20 डे, 50 डे और 100 डे के मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है,जो मौजूदा ट्रेंड की मजबूती को दर्शाता है। शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के पास 'हायर लो' (higher lows) का बनना, इसके पॉजिटिव प्राइस स्ट्रक्चर को और मजबूत करता है। इस स्टॉक में 2,820 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 3,090 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    तत्व चिंतन फार्मा केम (Tatva Chintan Pharma Chem)

    तत्व चिंतन फार्मा केम ने 1,820–1,840 रुपये के आसपास अपने ब्रेकआउट जोन को सफलतापूर्वक रीटेस्ट किया है और इसमें एक मज़बूत उछाल देखने को मिला है, जो इस ब्रेकआउट की पुष्टि करता है। इससे पहले, यह स्टॉक एक लंबे कंसोलिडेशन दायरे से ऊपर निकला था और अब ब्रेकआउट स्तर की ओर वापस आने (पुलबैक) से इसमें नई खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है। इस तरह के ब्रेकआउट-रीटेस्ट पैटर्न को आमतौर पर अच्छा माना जाता है,क्योंकि ये दर्शाते हैं कि रेजिस्टेंस अब सपोर्ट में बदल गया है।

    यह स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि रीटेस्ट जोन से हाल ही में आई उछाल इसके मौजूदा ट्रेंड की मजबूती को दर्शाती है। सपोर्ट एरिया से हुई तेज रिकवरी निचले स्तरों पर खरीदारी (एक्युमुलेशन) का संकेत देती है और अपट्रेंड के जारी रहने की संभावना को बढ़ाती है। इस स्टॉक में 1,880 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ, 2,020 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।

     

    Market Technicals : LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे से जानें कैसी रह सकती है बाजार की चाल, क्या हो कमाई की रणनीति

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।