Syrma SGS Share Price: 5% का उछाल, दो वजहों से शेयरों को मिला तगड़ा सपोर्ट

Syrma SGS Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अच्छी बढ़त के साथ खुले। मार्केट की इस रौनक के बीच Syrma SGS के शेयर रॉकेट बन गए। इसे दो वजहों से सॉलिड सपोर्ट मिला जिससे शेयरों की चमक बढ़ गई

अपडेटेड Jul 09, 2026 पर 1:27 PM
एचएसबीसी ने Syrma SGS को ₹1750 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

Syrma SGS Share Price: ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी Syrma SGS की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर आज रॉकेट बन गए। इसके अलावा सरकार ने कुछ चीजों पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान किया तो इससे भी शेयरों को सपोर्ट मिला। इन दो वजहों से कंपनी के शेयर 5% से अधिक उछल पड़े। फिलहाल बीएसई पर यह 4.99% की बढ़त के साथ ₹1430.70 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.64% उछलकर ₹1,439.65 तक पहुंचा था। इसे कवर करने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 25 ने इसे खरीदारी, 5 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।

HSBC क्यों हुआ Syrma SGS पर बुलिश?

एचएसबीसी ने Syrma SGS को ₹1750 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि यह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज की लीडिंग कंपनी है और इसका कस्टमर बेस काफी डाईवर्सिफाइड है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसके ग्रोथ के लिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन और इनऑर्गेनिक एक्सपैंशन काफी अहम हैं। साथ ही हाई एक्सपोर्ट मिक्स, हाई इंजीनियरिंग/लो वॉल्यूम प्रोडक्ट मिक्स और वर्टिकल इंटीग्रेशन से इसके मार्जिन को सपोर्ट मिल रहा है।


सरकार के किस फैसले से मिला सपोर्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को डिस्प्ले एसेंबली को बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके अलावा इंडक्टर कॉइल मॉड्यूल और लिथियम-आयन सेल बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान पर भी ड्यूटी से छूट दी गई है। इसमें डिस्प्ले के पांच अहम कंपोनेंट्स- सेल, फ्लेक्सिबल प्रिंटेड सर्किट एसेंबली (FPCA), बैकलाइट यूनिट (BLU), फ्रेम और एनआइसोट्रोपिक कंडक्टिव फिल्म (ACF) पर ड्यूटी से राहत मिली है जिससे घरेलू मार्केट में डिस्प्ले एसेंबली बनाने की लागत कम होगी।

यह मौजूदा शून्य बेसिक कस्टम ड्यूटी फायदे का ही विस्तार है और इस बदलाव से यह पक्का होता है कि इन कंपोनेंट्स का मार्च 2029 तक बिना ड्यूटी आयात हो सकेगा जिससे मैन्युफैक्चरर्स को लंबे समय तक नीतिगत स्पष्टता मिलेगी। ब्रोकरेज फर्म इक्विरस के मुताबिक यह देश के ईएमएस और कंपोनेंट इकोसिस्टम के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि इससे डिस्प्ले के अहम इनपुट की लैंडेड कॉस्ट कम होती है, घरेलू वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलता है, और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, हेल्थकेयर इक्विपमेंट और ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए डिस्प्ले असेंबली सप्लाई करने वाले मैन्युफैक्चरर्स की कॉम्पिटिटिवनेस बेहतर होती है। इक्विरस के मुताबिक इससे Syrma, Dixon और Kaynes को फायदा मिल सकता है।

5 महीने बाद Zomato की Eternal फिर ₹300 पर, जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग ने बढ़ाई शेयरों की चमक

Indus Towers Share Price: बहुत हो चुकी बिकवाली, अब ऊपर चढ़ने का टाइम, इस कारण नोमुरा का भरोसा कायम

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।