Daily Voice : वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही नतीजों के बाद वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2025 के नतीजों के बारे में अनुमान लगाना एक कठिन काम होगा। जियोपोलिटिकल तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए बड़ा खतरा नजर आ रही हैं। ये बातें एचडीएफसी सिक्योरिटीज उन्मेश शर्मा ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं। उनका कहना है कि बाजार के महंगे वैल्यूशन और वित्त वर्ष 2025 की अर्निंग ग्रोथ की अनिश्चितता के चलते वित्त वर्ष 2025 में हल्की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
