UTI AMC के हेड ऑफ इक्विटी और फंड मैनेजर अजय त्यागी ( Ajay Tyagi) ने देश की अर्थव्यवस्था और बाजार की संभावनाओं पर मनीकंट्रोल के साथ लंबी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि UTI AMC ऐसे सेक्टरों को लेकर बुलिश हैं जो घरेलू खपत पर आधारित हैं और जिनको देश की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय से फायदा मिलने की उम्मीद है।
