बैंकिंग सेक्टर से सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद, Nifty bank को लगे पंख

Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि देश की इकोनॉमिक गतिविधियों में तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी और फेस्टिव सीजन में क्रेडिट डिमांड में बढ़ोतरी भारतीय बाजार के लिए शुभ संकेत हैं

अपडेटेड Oct 07, 2022 पर 2:55 PM
मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि मई से अब तक आरबीआई की नीति दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी से भी बैंकों के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में अच्छी बढ़ोतरी होगी जिससे आगे बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM)में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

बैंकों के सितंबर तिमाही के नतीजों के आने के पहले पिछले 5 कारोबारी सत्रों में निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सितंबर तिमाही में निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 24 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इसी अवधि में बैंक निफ्टी इंडेक्स में 16 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि इसी अवधि में बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

निवेशकों का मानना है कि अच्छे मार्जिन और लोन में हुए घाटे से निपटने के लिए की जाने वाली प्रोविजनिंग में गिरावट के चलते सितंबर तिमाही में बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। इसी उम्मीद में बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी आई है।

दुनिया में बड़ी मंदी की संभावना नहीं, लंबी अवधि में भारत का बाजार करेगा शानदार प्रदर्शन- मार्क मैथ्यूज


मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि मई से अब तक आरबीआई की नीति दर में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी से भी बैंकों के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में अच्छी बढ़ोतरी होगी जिससे आगे बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM)में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हाल के महीनों में इकोनॉमी की हालत सुधरने के साथ ही क्रेडिट डिमांड में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जिससे बैंकों के लोन वितरण में बढ़त देखने को मिली है। कोटक सिक्योरिटीज के एक रिपोर्ट में कहा है कि आगे बैंकों की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि देश की इकोनॉमिक गतिविधियों में तेजी आने के संकेत दिख रहे हैं। जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी और फेस्टिव सीजन में क्रेडिट डिमांड में बढ़ोतरी भारतीय बाजार के लिए शुभ संकेत हैं। शॉर्ट टर्म में भारत के क्रेडिट ग्रोथ के काफी ऊंचे स्तर पर रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन मजबूत रहने की संभावना दिख रही है। हम शॉर्ट और मीडियम टर्म के नजरिए से बैंकिंग शेयरों को लेकर बुलिश हैं। हमारा मानना है कि आगे यह सेक्टर आउटपरफॉर्म करता नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।