Dalal Street: 9 अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में एक और गिरावट देखी गई। येन कैरी ट्रेड के बंद होने और अमेरिका में मंदी की आशंकाओं के कारण पिछले हफ्ते वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 फीसदी गिरा है। वहीं, दूसरी ओर NSE निफ्टी में 350.2 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की गिरावट आई है। अब 12 अगस्त को बाजार हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे सकता है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी और उनके पति धवल बुच अदानी ग्रुप के ऑफशोर फंड में शामिल थे।
