Get App

Dalal Street Week Ahead: क्रूड की कीमत, फेड रेट पर फैसले जैसे इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल, 10 IPO रहेंगे ओपन

आने वाले सप्ताह में भी शेयर बाजार का सेंटि​मेंट पॉजिटिव रहने की संभावना है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ कंसोलिडेशन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वैश्विक निवेशकों की नजर FOMC बैठक के 20 सितंबर को घोषित होने वाले नतीजों पर रहेगी। प्राइमरी मार्केट आने वाले सप्ताह में भी व्यस्त रहेगा क्योंकि अगले हफ्ते 10 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। साथ ही 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 17, 2023 पर 2:00 PM
Dalal Street Week Ahead: क्रूड की कीमत, फेड रेट पर फैसले जैसे इन अहम फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल, 10 IPO रहेंगे ओपन
गुजरे सप्ताह ऑटो, बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों में अच्छी लिवाली रही।

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिली और इसने नई उंचाइयों को छुआ। रिकॉर्ड रैली के पीछे कई घरेलू व वैश्विक कारक रहे। 15 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में BSE Sensex 1,240 अंक या 1.9 प्रतिशत चढ़कर 67,839 पर पहुंच गया। वहीं NSE का Nifty50 372 अंक या 1.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,192 पर पहुंच गया। ऑटो, बैंकिंग व फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और फार्मा शेयरों में अच्छी लिवाली रही। आने वाले सप्ताह में भी शेयर बाजार का सेंटि​मेंट पॉजिटिव रहने की संभावना है। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ कंसोलिडेशन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। आइए डालते हैं एक नजर ऐसे कुछ फैक्टर्स पर, जो आने वाले सप्ताह में बाजार की चाल को तय करेंगे।

FOMC बैठक

आगामी सप्ताह में वैश्विक निवेशकों की नजर मुख्य रूप से दो दिवसीय FOMC बैठक के 20 सितंबर को घोषित होने वाले नतीजों पर रहेगी। इस बैठक के बाद अमेरिकी आर्थिक अनुमान घोषित किए जाएंगे। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोकने का फैसला कर सकता है और फेड फंड रेट को 5.25-5.5% के दायरे में रख सकता है। जानकारों का यह भी कहना है कि अगर ब्याज दर बढ़ी तो नौकरियों को नुकसान पहुंचना शुरू हो सकता है। ​अमेरिका में बेरोजगारी दर अगस्त में बढ़कर 3.8 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 3.5 प्रतिशत थी।

ग्लोबल इकनॉमिक डेटा पॉइंट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें