Get App

Dalmia Bharat- JP Associates Deal: 5666 करोड़ के सौदे पर निगेटिव रिस्पांस, इस कारण शेयरों में बिकवाली का दबाव

Dalmia Bharat- JP Associates Deal: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डालमिया भारत (Dalmia Bharat) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates- JP Associates) के सीमेंट, क्लिंकर और पॉवर प्लांट को खरीदने के लिए सौदा किया है। इस सौदे के ऐलान के अगले दिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 2:39 PM
Dalmia Bharat- JP Associates Deal: 5666 करोड़ के सौदे पर निगेटिव रिस्पांस, इस कारण शेयरों में बिकवाली का दबाव
एक दिन पहले Dalmia Bharat, JP Associates और JP Power के शेयरों में अच्छी तेजी थी लेकिन आज इनमें दबाव दिख रहा है। (Image- Pixabay)

Dalmia Bharat- JP Associates Deal: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डालमिया भारत ने जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates- JP Associates) के सीमेंट, क्लिंकर और पॉवर प्लांट को खरीदने के लिए सौदा किया है। इस सौदे के ऐलान के अगले दिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। सौदे के ऐलान के दिन यानी 12 दिसंबर को डालमिया भारत, जेपी एसोसिएट्स और जेपी पॉवर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। वहीं आज इनमें बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इनमें 6 फीसदी तक की गिरावट दिख रही है।

जेपी एसोसिएट्स के शेयर आज बीएसई पर इंट्रा-डे में करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ 10.81 रुपये (JP Associates Share Price), जेपी पॉवर चार फीसदी की फिसलन के साथ 7.90 रुपये के भाव (JP Power Share Price) पर फिसल गया था। वहीं डालमिया भारत की भी हालत अच्छी नहीं है और इसके शेयर भी इंट्रा-डे में इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी टूटकर 1807 रुपये के भाव (Dalmia Bharat Share Price) पर फिसल गए थे।

IT Stocks: 2008 के बाद से सबसे बुरी स्थिति में आईटी स्टॉक्स, आगे भी इन कारणों से दिख रहा दबाव

बाजार को क्यों नहीं हो रहा सौदे पर भरोसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें