Davangere Sugar Company share: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर शुगर स्टॉक की तलाश में हैं तो दावणगेरे शुगर कंपनी के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। यह एक पेनी स्टॉक है, जिसकी शेयर की कीमत 10 रुपये से भी कम है। आज 13 अगस्त को कंपनी के शेयरों में 0.14 फीसदी की मामूली तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 7.26 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 683.05 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 12 रुपये और 52-वीक लो 6.76 रुपये है।
