Get App

Tuni Textile Mills को ₹30.17 करोड़ तक के ऑर्डर मिले, 19.75 लाख मीटर फैब्रिक की सप्लाई

टुनी टेक्सटाइल मिल्स को घरेलू बाजार से 30.17 करोड़ रुपये तक के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को 19.75 लाख मीटर फैब्रिक की सप्लाई करनी है। साथ ही 48.99 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू को भी मंजूरी मिली है, जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 9:52 PM
Tuni Textile Mills को ₹30.17 करोड़ तक के ऑर्डर मिले, 19.75 लाख मीटर फैब्रिक की सप्लाई
टुनी टेक्सटाइल मिल्स ने हाल में राइट्स इश्यू को भी मंजूरी दी है।

टुनी टेक्सटाइल मिल्स लिमिटेड को घरेलू बाजार से तीन नए परचेज ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बताया कि ये सभी ऑर्डर्स सितंबर 2026 में मिले। इन ऑर्डर्स की कुल वैल्यू करीब 29.51 करोड़ रुपये से 30.17 करोड़ रुपये के बीच है। इनमें करीब 19.75 लाख मीटर बुने हुए शर्टिंग और फिनिश्ड फैब्रिक की सप्लाई शामिल है।

कंपनी के मुताबिक, इन ऑर्डर्स में पॉली-कॉटन, ज्यादा कॉटन वाले शर्टिंग फैब्रिक और दूसरे तैयार कपड़े शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इससे आने वाले महीनों के लिए उसकी ऑर्डर विजिबिलिटी मजबूत होगी।

तीन कंपनियों से मिले ऑर्डर

इन तीन ऑर्डर्स में सबसे बड़ा ऑर्डर Northcross Syntex ने दिया है। इसमें 10 लाख मीटर फिनिश्ड फैब्रिक की सप्लाई शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें