Get App

Ola Electric Share: राइट्स इश्यू से पैसा जुटाएगी ओला इलेक्ट्रिक? 28 सितंबर को होगा फैसला

Ola Electric राइट्स इश्यू के जरिए नया फंड जुटाने की तैयारी में है। 28 सितंबर को बोर्ड इस प्रस्ताव पर फैसला करेगा। कंपनी पहले ही QIP से 780 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। अब प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी और शेयर की तेजी पर भी नजर है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 10:40 PM
Ola Electric Share: राइट्स इश्यू से पैसा जुटाएगी ओला इलेक्ट्रिक? 28 सितंबर को होगा फैसला
Ola Electric के शेयर में पिछले छह महीने में करीब 77% की तेजी देखने को मिली है।

Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ola Electric Mobility राइट्स इश्यू के जरिए पैसा जुटाने पर विचार कर रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 28 सितंबर 2026 को होगी। इसमें इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, राइट्स इश्यू का मकसद सभी पात्र शेयरधारकों को फंड जुटाने में हिस्सा लेने का मौका देना है। इसमें रिटेल निवेशक, संस्थागत निवेशक और प्रमोटर ग्रुप शामिल हैं। यह सब लागू नियमों के तहत होगा।

28 सितंबर को होगा फैसला

Ola Electric के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को होगी। इसमें राइट्स इश्यू के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें