DCX Systems के शेयरों में 5% का उछाल, सब्सिडियरी कंपनी को मिला डिफेंस इक्विपमेंट बनाने का लाइसेंस

पिछले महीने DCX Systems को इलेक्ट्रॉनिक किट की सप्लाई के लिए एक विदेशी ग्राहक से 187 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक किट, केबल और वायर हार्नेस असेंबली की सप्लाई के लिए घरेलू और विदेशी ग्राहकों से 107 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया था

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
DCX सिस्टम्स के शेयरों में आज 17 सितंबर को 5 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई।

DCX Systems के शेयरों में आज 17 सितंबर को 5 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.25 फीसदी की बढ़त के साथ 345 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी को डिफेंस इक्विपमेंट्स बनाने के लिए लाइसेंस मिला है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3,842 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 451.90 रुपये और 52-वीक लो 235 रुपये है।

DCX Systems की सब्सिडियरी को मिला लाइसेंस

DCX सिस्टम्स की सब्सिडियरी कंपनी ने कोचीन स्पेशल इकोनॉमिक जोन (CSEZ) से माइक्रोवेव सबमॉड्यूल के साथ-साथ एवियोनिक्स और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स बनाने और टेस्ट करने के लिए इंडस्ट्रियल लाइसेंस हासिल किया है। रक्षा मंत्रालय के सिक्योरिटी मैनुअल के अनुसार यह लाइसेंस DCX सिस्टम की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी को कैटेगरी-A के तहत क्लासिफाइड आइटम बनाने की अनुमति देता है। इन प्रोडक्ट्स को बेहद गोपनीय और सेंसेटिव माना जाता है। दिया गया लाइसेंस 15 वर्षों के लिए वैलिड रहेगा।


DCX Systems को हाल ही में मिले हैं कई ऑर्डर

पिछले महीने DCX को इलेक्ट्रॉनिक किट की सप्लाई के लिए एक विदेशी ग्राहक से 187 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर 12 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। अगस्त की शुरुआत में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक किट, केबल और वायर हार्नेस असेंबली की सप्लाई के लिए घरेलू और विदेशी ग्राहकों से 107 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया था।

हाल ही में समाप्त जून तिमाही में DCX सिस्टम्स ने अपने रेवेन्यू में सालाना 19 फीसदी की गिरावट देखी, जबकि नेट प्रॉफिट में 69 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी ने 4.8 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस भी दर्ज किया, जिसका मुख्य कारण बढ़ती लागत है।

DCX Systems पर ब्रोकरेज की राय

कमजोर नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी कंपनी की लॉन्ग टर्म संभावनाओं के बारे में आशावादी बने हुए हैं। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के कारण ग्रोथ में तेजी आएगी।

ब्रोकरेज ने FY25 और FY26 के लिए अपनी आय अनुमानों को बनाए रखा, जिसे एक मजबूत ऑर्डर बुक, केबल और वायर हार्नेसिंग पर बढ़ते फोकस और रैनेल एडवांस्ड सिस्टम्स के कमर्शियल प्रोडक्शन से सपोर्ट मिलेगा। DCX सिस्टम्स के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और काफी हद तक फ्लैट रहे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में केवल 1.6 फीसदी की वृद्धि हुई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।