Dealing Room Check:निफ्टी और बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज ज्यादा दबाव रहा। इस बीच माइनिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला। 2005 से ही राज्यों को टैक्स देना होगा। हालांकि इंटरेस्ट और पेनल्टी की पेमेंट नहीं करनी होगी। खबर से मेटल और माइनिंग शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। कोल इंडिया, टाटा स्टील, NMDC और हिंदुस्तान कॉपर 3 से 5% फिसले। इधर डीलर्स ने आज भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) और टेक महिंद्रा (TECH MAHINDRA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने टेलीकॉम सेक्टर के शेयर में BTST करवाई है। डीलर्स ने भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदों और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है किFIIs ने शेयर में खरीदारी की है। इस स्टॉक में 1500-1510 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज टेक महिंद्रा में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने IT शेयरों में खरीदारी की है। अगस्त सीरीज में नई खरीदारी हुई और इसका OI 5% बढ़ा है। डीलर्स ने इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है जिसके लिए 1550-1600 रुपये का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।