Sensex-Nifty closes green: वैश्विक मार्केट की रौनक के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज खरीदारी का माहौल दिखा। एफएमसीजी और मेटल स्टॉक्स के दम पर सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा और निफ्टी चढ़कर 23450 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर ने नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला। इसमें से निफ्टी मेटल करीब ढाई फीसदी तो एफएमसीजी, सरकारी बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 23 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 299.17 प्वाइंट्स यानी 0.40% की बढ़त के साथ 74,828.25 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 117.80 प्वाइंट्स यानी 0.50% की तेजी के साथ 23,446.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 444.66 प्वाइंट्स उछलकर 74,973.74 और निफ्टी 50 भी 137.90 प्वाइंट्स चढ़कर 23,466.90 तक पहुंच गया।
₹1.78 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,81,74,901.98 करोड़ था। आज यानी 23 सितंबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,83,53,845.88 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹1,78,943.90 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 21 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 21 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और आईटीसी सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ एचसीएलटेक, इंफोसिस और टीसीएस में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
178 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4597 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2809 शेयर आज मजबूत हुए तो 1579 में गिरावट रही जबकि 209 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 178 शेयर एक साल के हाई और 84 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।