बाजार में दूसरे दिन भी तेजी की रफ्तार कायम रहा। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 22500 के पार निकला । RIL, एक्सिस बैंक, HUL और टाटा स्टील ने जोश भरा। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिली। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में दूसरे दिन भी जोरदार तेजी रही। डॉलर इंडेक्स में नरमी से मेटल शेयरों में आज तूफानी तेजी, ढ़ाई परसेंट से ज्यादा उछला इंडेक्स, मेटल में जिंदल स्टेनलेस में 6% के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। साथ ही टाटा स्टील, वेदांता और हिंदुस्तान कॉपर भी 3% उछला। साथ ही PSUs, फार्मा और FMCG में भी अच्छी खरीदारी रही। क्रूड के 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने से OMCs में जोरदार खरीदारी रही। HPCL और IOC में 3% तक की तेजी रही।
वहीं कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में आज 10% से ज्यादा की तेजी रही। BP कैस्ट्रॉल के LUBRICANT कारोबार में सऊदी अरामको की दिलचस्पी की खबर से जोश रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 BILLION DOLLERS में सौदा हो सकता है । इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज NTPC और NALCO के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने NALCO के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई डीलर्स के मुताबिक शेयर में 200-202रुपये के लक्ष्य संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।