Get App

Dealing Rooms Check: इस फार्मा शेयर पर डीलर्स ने जताया भरोसा, ₹35 तक का आ सकता है उछाल

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की BIOCON में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स का मानना है कि स्टॉक मौजूदा भाव से 25-35 रुपये और चल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2024 पर 5:00 PM
Dealing Rooms Check: इस फार्मा शेयर पर डीलर्स ने जताया भरोसा, ₹35 तक का आ सकता है उछाल
डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

भारतीय बाजारों का फिर दम दिखा। खराब संकेतों के बावजूद दूसरे ग्लोबल बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार कम गिरे। निफ्टी में निचले स्तरों से 100 प्वाइंट का सुधार है। वहीं मिडकैप में भी रिकवरी देखने को मिली। इधर अमेरिका की इकोनॉमी में सुस्ती की आशंका से IT शेयर टूटे। विप्रो, MPHASIS, कोफोर्ज, LTIM 3 परसेंट तक टूटे। इधर मेटल शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ चीन से स्टील इंपोर्ट पर सख्ती की तैयारी की है। स्टील मंत्री का बड़ा बयान घरेलू इंडस्ट्री को बचाने के लिए हर कदम उठाएंगे। एंटी डंपिंग ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 10-12% करने के संकेत दिए है। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज BIOCON और NMDC के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

BIOCON

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की BIOCON में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स का मानना है कि स्टॉक मौजूदा भाव से 25-35 रुपये और चल सकता है। उनका कहना है कि घरेलू फंड्स ने फार्मा शेयरों में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी हुई है और इसका OI 5% बढ़ा है।

NMDC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें