Spotlight Stock: ये फाइनेंस सेक्टर का शेयर चमकाएगा आपकी किस्मत, HDFC AMC भी दे रहा निवेश का मौका

Spotlight Stock: अनुज सिंघल ने दूसरे स्टॉक के तौर पर एचडीएफसी एएमसी का शेयर चुना है। अनुज का कहना है कि NBFC सेक्टर शानदार मोमेंटम में है। कल अच्छा प्राइस एक्शन दिखा । लगातर 8वें हफ्ते तेजी दिखी। 5 साल का राइजिंग चैनल पार कर रहा है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि गोल्ड प्राइस में बॉटम बना तब से मुथुट फाइनेंस का शेयर एक बड़ा ट्रिगर रहा। शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब है।

Spotlight Stock: ये फाइनेंस सेक्टर का स्टॉक चमकाएंगे आपकी किस्मत, HDFC AMC भी दे रहा निवेश का मौका बाजार की 14 दिनों की तेजी पर लगाम लगी है। अमेरिका के खराब आर्थिक आंकडों से सेंटिमेंट खराब हुए है। सेंसेक्स और निफ्टी आधा परसेंट से ज्यादा टूटे है। हालांकि मिडकैप शेयरों में रिकवरी दिख रही है । बीएसई का मिडकैप इंडेक्स हल्के गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। मीडिया का छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में कामकादज कर रहे है। टो, बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, आईटी सेक्टर 0.5-1 फीसदी की गिरावट दिखा रहे है। Asian Paints, BPCL, HUL, Grasim Industries, UltraTechCement निफ्टी के टॉप गेनर है। वहीं ONGC, Wipro, LTIMindtree, M&M and Coal India टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल है। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने एचडीएफसी और मुथुट फाइनेंस का शेयर पसंद आ रहा है।

मुथूट फाइनेंस

अनुज सिंघल ने कहा कि गोल्ड प्राइस में बॉटम बना तब से मुथुट फाइनेंस का शेयर एक बड़ा ट्रिगर रहा। शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब है। इस स्टॉक में लगातार 3 हफ्ते से तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 3 साल के चैनल को पार कर रहा है। कल के कारोबार में भी इस स्टॉक में 5 गुना ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। शेयर का भाव लाइफ टाइम हाई पर है लेकिन OI साल के निचले स्तरों पर है। तो काफी शॉर्टकवरिंग भी हुई है। FNO में शॉर्ट कवरिंग दिख रही है।


HDFC AMC

अनुज सिंघल ने दूसरे स्टॉक के तौर पर एचडीएफसी एएमसी का शेयर चुना है। अनुज का कहना है कि NBFC सेक्टर शानदार मोमेंटम में है। कल अच्छा प्राइस एक्शन दिखा । लगातर 8वें हफ्ते तेजी दिखी। 5 साल का राइजिंग चैनल पार कर रहा है। कल 3 गुना ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। FNO में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।

Big Stock: पेंट्स शेयरों में दिखेगा आज भरपूर एक्शन, ये 2 शेयर भी मचाएंगे बाजार में धमाल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।