इस ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर डीलर्स ने जताया भरोसा, दिया 3200-3220 रुपये का टारगेट

यतिन ने कहा कि डीलर्स ने M&M के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि ऑटो शेयरों में आज खरीदारी हुई और FIIs ने शेयर में खरीदारी की है

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने M&M के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है।

Dealing Rooms Check: बैंक निफ्टी और फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कारोबार करते नजर आए। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप आउटपरफॉर्म कर रहें। वहीं INDIA VIX करीब 5% फिसला है। इस बीच IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर नजर आया। टेक महिंद्रा 1.5 फीसदी से ज्यादा उछला। साथ ही इंफोसिस, विप्रो भी 1-1.5 फीसदी चढ़े। वहीं रियल्टी, फार्मा और FMCG में हल्का दबाव रहा। इधर बाजार में आज फर्टिलाइजर, एग्रो केमिकल शेयरों का जलवा रहा। अतुल, नवीन फ्लूरीन, टाटा केमिकल और कोरोमंडल जैसे शेयर 3 से 4% तक ऊपर कारोबार करते दिखाई दिए।

उधर SEBI की ओर से FNO पर लगाम को लेकर कोई फैसला नहीं होने से ब्रोकिंग और एक्सचेंज शेयरों में रौनक देखने को मिली। BSE और MCX 3 से 4% ऊपर नजर आया। वहीं 5 PAISA, एंजेल वन, IIFL सिक्योरिटीज 4 से 6% तक उछले । इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज EXIDE IND और M&M के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

EXIDE IND


सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैटरी सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने EXIDE IND पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने इस स्टॉक का लक्ष्य 525-530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी हुई है और OI 3% बढ़ा है।

M&M

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने M&M के स्टॉक में पोजिशनल खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का ने बताया कि ऑटो शेयरों में आज खरीदारी हुई और FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 3200-3220 रुपये के लक्ष्य संभव है।

ATF के दाम घटने से ये एविएशन स्टॉक भरेगा तेजी का उड़ान, गोल्ड NBFC शेयरों में भी दिखेगा एक्शन

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।