छठे दिन लगातार रिकॉर्ड हाई छुने के बाद ऊपरी स्तरों से बाजार हल्का हुआ और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कच्चे तेल में तेज गिरावट से ऑयल मार्केट कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। BPCL में 6% से ज्यादा का उछाल आया। साथ ही IOC, HPCL में भी 3 से 4% की तेजी आई। वहीं चीन में रिजर्व रिक्वायरमेंट रेश्यो में आधा परसेंट की कटौती मेटल शेयरों की चमक बढ़ी। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर रहा। नाल्को SAIL और वेदांता में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। साथ ही सरकारी कंपनियों और फार्मा शेयरों में भी रौनक रही। इस बीच सरकार की अगले सीजन के लिए एथेनॉल के दाम बढ़ाने की तैयारी के चलते चीनी शेयरों में जोश रहा। बलरामपुर 7% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर रहा। श्री रेणुका शुगर्स 10 परसेंट भागा है। प्राज, मवाना, धामपुर में भी अच्छी तेजी रही। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज GRANULES INDIA और TITAN के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
