गुरूवार की वीकली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग शेयरों में बहार देखने को मिली। बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट ऊपर नजर आया। मिडकैप शेयर वीकली एक्सपायरी के दिन साथ निभाते नहीं दिखे। वहीं SBI के सभी पैमाने पर अच्छे नतीजे देखने को मिले। Q4 में मुनाफा अनुमान से अच्छा रहा। मुनाफा करीब 85% उछलकर 17000 करोड़ पहुंचा। आज बैंकों के साथ फाइनेंस शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, चोला फाइनेंस और एयू स्मॉल बैंक जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। इसके साथ ही आज डीलिंग रूम्स में दो शेयरों में डीलर्स ने बिकवाली कराई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को आईटीसी और टाटा मोटर्स में गिरावट की आशंका के चलते शॉर्ट कॉल लेने की सलाह दी।
