बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन बिकवाली हावी रही। इंट्राडे में एक समय निफ्टी 17900 के नीचे फिसला। ICICI BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और HDFC बैंक ने इंडेक्स पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में आज ज्यादा गिरावट देखने को मिली। BAJAJ FINANCE के Q3 अपडेट के बाद कंपनी का शेयर 8 परसेंट से ज्यादा फिसला। जबकि BAJAJ FINSERV में भी 7 परसेंट की तेज गिरावट नजर आई। कमजोर बाजार में भी आज टायर शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। क्रूड और रबड़ की कीमतें घटने का असर दिखा। अपोलो टायर 4% उछाल के साथ fno का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और MRF में भी तेजी नजर आई।