Get App

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: NCC पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस निर्माण एवं इंजीनियरिंग सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNI की तरफ से शेयर में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स को लगता है कि इस शेयर में 200-205 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 5:13 PM
Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स
JSW Energy पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस पावर सेक्टर की कंपनी के शेयर में FII के शेयर में बिकवाली रुकने के संकेत दिखाई दिये हैं। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक पर 490-500 तक के लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - मेटल, पावर और PSUs में आज सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी में करीब 6% उछाल के साथ NHPC वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही NTPC, CESC और JSW एनर्जी में भी तीन से 4% का उछाल देखने को मिला। वहीं मेटल शेयरों शेयरों में NMDC, नाल्को और सेल में 2% तक की तेजी नजर आई। कैपिटल मार्केट शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। BSE का शेयर दो दिन में करीब 12 परसेंट दौड़ गया। CDSL और CAMS भी आज 2-2 परसेंट मजबूत हुए। F&O में एंट्री होने की खबर से IREDA और टाटा टेक का जोश हाई रहा। इधर डीलर्स ने आज एनसीसी (NCC) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NCC

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने निर्माण एवं इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एनसीसी (NCC) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNI की तरफ से शेयर में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 200-205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें