Dealing Room Check: - IT को छोड़ी सभी सेक्टर में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा एक परसेंट फिसल गया। जुबिलेंट फूड 4% से ज्यादा गिर गया। इसके साथ ही ऑटो, कैपिटल गुड्स और सरकारी बैंकों में भी दबाव नजर आया। ग्लोबल एल्युमिना की कीमतों में नरमी और JSW स्टील की कॉपर और एल्युमिनियम बिजनेस में उतरने की खबरों से नाल्को, हिंडाल्को में दबाव देखने को मिला। नाल्को 8 परसेंट तक टूट गया। पिछले 10 दिनों में LME एल्युमिना के दाम 10% से ज्यादा टूट गये। अमेरिका में FBI डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे के इस्तीफे के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अदाणी ग्रीन 8 परसेंट उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना। ADANI POWER, ADANI ENT में भी अच्छी खरीदारी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज सेल (SAIL) और पेटीएम (PAYTM) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सेल (SAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक स्टील शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की आज शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है दिसंबर फ्यूचर्स में इसमें 132-134 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने पेटीएम (PAYTM) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। FIIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। दिसंबर सीरीज में इस स्टॉक में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 970-980 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)