Stocks to Watch: Nifty की एक्सपायरी; HCL, Lenskart और Polycab समेत 18 स्टॉक्स फोकस में

Stocks to Watch: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 13 अक्टूबर को गिफ्ट निफ्टी से घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में आज एचसीएल टेक (HCL Tech), टीडी पावर (TD Power), पॉलीकैब (Polycab) और लेंसकार्ट (Lenskart) समेत कुछ स्टॉक्स में खास वजहों से तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 8:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 12 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 547.65 प्वाइंट्स यानी 0.76% की गिरावट के साथ 71,924.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 157.10 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ था। (File Photo- Pexels)

Stocks to Watch: एशियाई बाजारों में बिकवाली की आंधी के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू स्टॉक मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 54.50 प्वाइंट्स यानी 0.24% की बढ़त के साथ 22,425.00 पर है। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 12 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 547.65 प्वाइंट्स यानी 0.76% की गिरावट के साथ 71,924.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 157.10 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

HCL Technologies Q2 (Consolidated YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर एचसीएल टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 21.2% बढ़कर ₹5,132 करोड़ और रेवेन्यू 11.5% उछलकर ₹35,620 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर इस दौरान ईबीआईटी 16.5% बढ़कर ₹6,465 करोड़ और ईबीआईटी मार्जिन 80 बीपीएस बढ़कर 18.2% पर पहुंच गया। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू इस दौरान 2.19% बढ़कर $372.4 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹12 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी एंथ्रॉपिक के साथ ग्लोबल प्रीमियर पार्टनरशिप की है।


RBL Bank Q2 (Standalone YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर आरबीएल बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 170% उछलकर ₹482 करोड़ और NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 37% चढ़कर ₹2,131 करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रास एनपीए 1.3% से 1.02% और नेट एनपीए 0.37% से 0.29% पर आ गया।

ICICI Prudential Asset Management Company Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का प्रॉफिट 6.1% बढ़कर ₹889 करोड़ और रेवेन्यू 16.3% उछलकर ₹1,673.8 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने हर शेयर पर ₹30 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।

Plastiblends India Q2 (YoY)

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर प्लास्टब्लेंड्स इंडिया का प्रॉफिट 43.3% बढ़कर ₹10.65 करोड़ और रेवेन्यू 18.8% उछलकर ₹228.8 करोड़ पर पहुंच गया।

TD Power Systems

टीडी पावर सिस्टम्स का QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट) इश्यू 12 अक्टूबर को बंद हो गया। इसके तहत प्रति शेयर ₹775 के भाव पर ₹600 करोड़ के 77.41 लाख शेयर जारी हुए। इस इश्यू में एक्सिस म्यूचुअल फंड, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, मिरे एसेट, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी, सोसिएट जेनरल और बंधन म्यूचुअल फंड जैसे निवेशकों ने हिस्सा लिया।

Cohance Lifesciences

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स ने कोहेंस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ के तौर पर उमंग वोहरा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Goodluck India

गुडलक इंडिया की सब्सिडियरी गुडलक डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मौजूदा सप्लायर्स के ऑडिट और टेक्निकल इवैल्यूएशन के बाद तकनीकी तौर पर अहम पड़ाव पार किया। अब यह म्यूनिशंस इंडिया को खास तरह के 155 mm HE M1A4 रेडी-टू-फिल आर्टिलरी शेल की सप्लाई के लिए बोली लगा सकेगी।

Vikran Engineering

विक्रान इंजीनियरिंग की सब्सिडियरी, NOPL सोलर प्रोजेक्ट्स ने इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के साथ ₹2,941.19 करोड़ के रुपये-टर्म लोन फैसिलिटी के लिए एग्रीमेंट किया है। इस फैसिलिटी से MSKVY (मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0) के तहत 969 MWac/1,163 MWp के सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट की लागत के कुछ हिस्से की फंडिंग होगी। इस प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र भर में 152 स्थान शामिल हैं और इसकी अनुमानित लागत ₹4,201.70 करोड़ है।

Ircon International

इरकॉन इंटरनेशनल को बिहार में ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹862.5 करोड़ का EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) वर्क ऑर्डर मिला है।

Karur Vysya Bank

करूर वैश्य बैंक ने ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है।

Nazara Technologies

राकेश शाह ने नजारा टेक के सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा। बोर्ड ने 16 अक्टूबर से अरुण अग्रवाल को कंपनी का सीएफओ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस बीच बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए प्रेफरेंशियल आधार पर प्रति शेयर ₹306 के भाव पर करीब ₹730.4 करोड़ के 2.38 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

Bank of India

बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर एंटरप्राइजेज के ₹575.4 करोड़ के एनपीए अकाउंट को फ्रॉड की कैटेगरी में रख दिया है।

Polycab India

एनएसई ने पॉलीकैब इंडिया के शेयरों को इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) फ्रेमवर्क के तहत शॉर्टलिस्ट करने के बाद इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट से बाहर करने का फैसला किया है। अक्टूबर 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के बाद नए एक्सपायरी महीनों के लिए कोई F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) कॉन्ट्रैक्ट नहीं पेश किए जाएंगे। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाले मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स अपनी-अपनी एक्सपायरी तारीखों तक ट्रेडिंग के लिए रहेंगे। 30 दिसंबर 2026 से पॉलीकैब इंडिया में ट्रेडिंग के लिए कोई F&O कॉन्ट्रैक्ट नहीं होगा।

Lenskart Solutions

अल्फा वेव वेंचर्स एलपी ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के 2.64 करोड़ शेयर (1.51% हिस्सेदारी) ₹1,704.8 करोड़ में प्रति शेयर औसतन ₹645.31 के भाव पर बेच दिए। सितंबर 2026 के आखिरी तक अल्फा वेव वेंचर्स के पास कंपनी में 2.88% होल्डिंग (5 करोड़ शेयर) हिस्सा थी।

Religare Enterprises

डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के 36.64 लाख शेयर (1.07% हिस्सेदारी) ₹79.15 करोड़ में प्रति शेयर ₹216 के भाव पर खरीदे हैं। वहीं मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने 1.35% हिस्सेदारी के बराबर 46.19 लाख शेयर ₹99.83 करोड़ में प्रति शेयर औसतन ₹216.12 के भाव पर बेच दिए। जून 2026 तक मोतीलाल ओसवाल लॉर्ज एंड मिडकैप फंड के पास कंपनी में 4.42% हिस्सेदारी थी।

Northern Arc Capital

प्लूटस वेल्श मैनेजमेंट एलएलपी के अर्पित खंडेलवाल और मिथुन सचेती के कैरटलेन के निवेश वाली एक्साना एस्टेट्स एलएलपी ने एनबीएफसी नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की पेड-अप इक्विटी का 0.67% हिस्सा यानी 10.96 लाख शेयर ₹31.56 करोड़ में (प्रति शेयर ₹288 के भाव पर) खरीदे।

Jubilant Pharmova

एबेकस फोर2एट अपॉर्च्यूनिटीज फंड ने क्वांट म्यूचुअल फंड से प्रति शेयर ₹915 के भाव पर ₹100.65 करोड़ में 11 लाख शेयर (0.69% हिस्सेदारी) खरीदी। वहीं क्वांट म्यूचुअल फंड ने कुल 20.81 लाख शेयर बेचे। एबेकस के अलावा क्वांट ने प्रति शेयर ₹915.01 के भाव पर ₹89.82 करोड़ में 9.81 लाख शेयर और बेचे। यह कुल बिक्री कंपनी की पेड-अप इक्विटी का लगभग 1.3% थी। जून 2026 को समाप्त तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार एबेकस इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड-1 के पास जुबिलेंट फार्माोवा में 1.15% हिस्सेदारी थी, जबकि क्वांट म्यूचुअल फंड के पास क्वांट स्मॉल कैप फंड के जरिए 1.85% हिस्सेदारी थी।

Shadowfax Technologies

अमेरिका के क्वालकॉम की सब्सिडियरी क्वालकॉम एशिया पैसिफिक ने शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज में अपनी बाकी बची 57.13 लाख शेयरों की 0.98% हिस्सेदारी ₹157.28 करोड़ में प्रति शेयर ₹275.30 के भाव पर बेच दी। जून 2026 तक क्वालकॉम एशिया पैसिफिक के पास शैडोफैक्स में 2.26% हिस्सेदारी (1.32 करोड़ शेयर) थी। इसमें से यह 75 लाख शेयर (1.23% हिस्सेदारी के बराबर हैं) पहले ही 21 अगस्त को ₹245.13 के भाव पर ₹183.8 करोड़ में बेच चुकी थी।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।