Get App

डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: BOB पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 258-262 रुपये का पोजिशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 4:53 PM
डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर
VOLTAS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 1700-1725 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक इसके OI में 4% का उछाल नजर आया है

Dealing Room Check:  रियल्टी और सरकारी कंपनियों में सबसे तगड़ी गिरावट देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 3% तक फिसल गये। इसके साथ ही मेटल, कैपिटल गुड्स और FMCG सेक्टर भी डेढ़ परसेंट से ज्यादा नीचे आ गये। बाजार को ऑटो कंपनियों के बिक्री आंकड़े पसंद नहीं आए। बजाज ऑटो और हीरो मोटो के शेयर 5% नीचे गिर गये। TVS मोटर, टाटा मोटर्स में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। जबकि M&M की तेजी भी कम हो गई। इधर डीलर्स ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और वोल्टाज (VOLTAS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

BOB

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि सरकार बैंक स्टॉक में घरेलू फंड द्वारा खरीदारी होती दिखाई दी। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 258-262 रुपये का पोजिशनल देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें