Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पब्लिक और फाइनेंस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: MANAPPURAM FINANCE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फाइनेंस कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में HNIs की तरफ से ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 175-180 रुपये के लक्ष्य संभव है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 3:54 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पब्लिक और फाइनेंस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
CONCOR पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 880-885 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - गोदरेज कंज्यूमर में मार्जिन और वॉल्यूम ग्रोथ की चिंता से 9% से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली। पूरे FMCG के भी सेंटिमेंट खराब हुए। FMCG इंडेक्स 2% गिरा। HUL, मैरिको, dabur के शेयर भी 3-4 परसेंट टूट गये। लॉरस लैब, डिवीज लैब और पीरामल फार्मा जैसे CDMO फार्मा शेयरों में तीन से 4 परसेंट की तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में बायोसिक्योर एक्ट में सख्त कदम वापस लेने का फैसला लिया। इससे चीन की बायोटेक कंपनियों को सीधा फायदा होगा। इधर डीलर्स ने आज मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FINANCE) और टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

MANAPPURAM FINANCE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FINANCE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 175-180 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।

डीलर्स को इस शेयर में तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें