Dealing Room Check: 30 रुपये चढ़ सकता है ये फार्मा शेयर, अगस्त सीरीज में इस बैंकिंग स्टॉक में हुई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: LUPIN पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। इस शेयर में 25 से 30 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 4:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
VEDANTA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 445-455 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: आज तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी में करीब एक परसेंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप में 2% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी बाजार की कमजोर कड़ी रहा और 50000 के नीचे फिसल गया। सरकारी कंपनियों के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSE INDEX 3% से ज्यादा चढ़ा। ONGC 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही कोल इंडिया, HPCL, BPCL और BHEL के शेयर 3 से 5% उछल गये। इसके साथ ही मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑटो और फार्मा में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और वेदांता (VEDANTA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    LUPIN

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने ल्यूपिन (LUPIN) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। इस शेयर में 25 से 30 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है।


    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Balrampur Chini का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    VEDANTA

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज माइनिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने वेदांता (VEDANTA) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 445-455 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। शेयर में आज नई खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।