Dealing Room Check: आज तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी में करीब एक परसेंट से ज्यादा की तेजी नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप में 2% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। लेकिन बैंक निफ्टी बाजार की कमजोर कड़ी रहा और 50000 के नीचे फिसल गया। सरकारी कंपनियों के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSE INDEX 3% से ज्यादा चढ़ा। ONGC 7% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही कोल इंडिया, HPCL, BPCL और BHEL के शेयर 3 से 5% उछल गये। इसके साथ ही मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑटो और फार्मा में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज ल्यूपिन (LUPIN) और वेदांता (VEDANTA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
