Dealing Room Check: 40 रुपये तक उछल सकता है ये हैवीवेट स्टॉक, डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से कराई बंपर बाईंग

Reliance पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा डीलर्स ने आज रिलायंस के शेयर में दांव लगाने की सलाह दी है। HNIs ने शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 30-40 रुपये तक का उछाल संभव है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST रणनीति अपनाने की सलाह दी है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 4:21 PM
REC पर डीलर्स ने खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 230-235 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check:  बाजार में रिकवरी का मूड नजर आया। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरा। इंफोसिस, रिलायंस, HUL और ICICI बैंक ने भरा बाजार में रिकवरी के लिए जोश भरा। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला। JSPL 4% से ज्यादा गिरा। नाल्को, SAIL, JSW स्टील भी 3 से 4% गिरे। सरकारी बैंक, ऑटो और NBFCs में भी दबाव देखने को मिला। डिवीज लैब के नतीजे मिलेजुले रहे। मुनाफा, आय और EBITDA अनुमान से कम रहा। लेकिन मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहा। नतीजों के बाद शेयर में हल्का दबाव देखने को मिला। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट को आरईसी और रिलायंस के शेयर मे खरीदारी करने की राय दी।

    REC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा आज डीलर्स ने आरईसी पर दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs ने शेयर में खरदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 230-235 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स की पोजीशनल खरीदारी की सलाह है।

    स्वतंत्रता दिवस पर एक्सपर्ट्स ने बताये फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स, इन स्टॉक्स में दी खरीदारी की सलाह


    RIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने हैवीवेट स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने आज रिलायंस के शेयर में दांव लगाने की सलाह दी है। HNIs ने शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 30-40 रुपये तक का उछाल संभव है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।