देश 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। आजादी का ये पर्व हमें फाइनेंशियल तौर भी आजाद होने की याद दिलाता है। फाइनेंशियल फ्रीडम के कई फायदे हैं। यह ना सिर्फ आपकी वित्तीय जोखिम कम करता है बल्कि तरक्की के रास्ते भी खोलता है। आपके पोर्टफोलियो में आजादी का रंग भरने के लिए आज हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ तीन खास मेहमान जुड़े। prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान, Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा और Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने बताया कि फानेंशियल फ्रीडम कैसे हासिल करना है।
Kedianomics के सुशील केडिया के फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स
सुशील केडिया ने कहा कि निवेशकों को आय और बचत का आकलन करना चाहिए। निवेश करते समय निवेश का लक्ष्य निर्धारित करें। जरूरत के हिसाब से इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट चुनें। इससे वित्तीय जोखिम कम होता है। अच्छा पोर्टफोलियो बनाने के लिए संतुलित एसेट एलोकेशन जरूरी है।
सभी के लिए वित्तीय आजादी जरूरी है। कमाई का कुछ हिस्सा जरूर बचाएं। बचत के अनुसार निवेश की योजना बनाएं। निवेश से पहले रिस्क का आकलन जरूर करें। निवेश का निर्णय लेते समय अहंकार से बचें। निवेश पर संतुलित फैसला लें। निवेश के लिए नियम बनाएं, तर्क के आधार पर फैसले लें।
केडिया ने आगे कहा कि आज उन्हें जॉनसन कंट्रोल्स (JOHNSON CONTROLS) का शेयर सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
Complete Circle के गुरमीत चड्ढा के फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स
गुरमीत चड्ढा ने कहा कि FIIs पर बाजार की निर्भरता कम हुई है। इस समय 15300 करोड़ की SIP बुक हो गई है। रिटेल निवेशकों को बाजार में अच्छा रिटर्न मिला है। देश में इक्विटी कल्चर बढ़ रहा है। टिप्स बताते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल होने पर निवेश से बाहर हो जाएं। गलत फैसले होने पर निवेश से बाहर निकलें।
उन्होंने आगे कहा कि रियल्टी सेक्टर में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। डिजिटल इंफ्रा वाली कंपनियां निवेश के लिहाज से पसंद हैं। फाइनेंशियल स्पेस में निवेश फायदेमंद हो सकता है।
चड्ढा ने कहा कि पोलीकैब (PolyCab) का स्टॉक इन्हें पसंद है। इसमें निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में भी निवेशित रहने से फायदा होगा
prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान के फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स
फाइनेंशियल फ्रीडम के टिप्स लोन लेकर बाजार में पैसा नहीं लगाएं। फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए लंबी अवधि का निवेश जरूरी है। अपने हिसाब से शेयरों का पोर्टफोलियो बनाएं। अपने निवेश समय-समय पर मुनाफावसूली करते रहें। खराब शेयरों को पोर्टफोलियो से बाहर निकालें।
निवेश के लिए राय देते हुए उन्होंने कहा कि देश में लग्जरी गुड्स की डिमांड बढ़ रही है। देश में पुराने कारों की मांग बढ़ रही है। फाइनेंशियलाइजेशन पर फोकस वाली कंपनियां पसंद आती हैं। स्टॉक विशेष के रूप में लैंडमार्क कार्स (LANDMARK CARS) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BANK OF MAHARASHTRA) पर उन्होंने खरीदारी की राय दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)