बाजार आज मजबूत खुलने के बाद ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। एनएसई की निफ्टी 18100 के नीचे चला गया है। निफ्टी बैंक भी दबाव में कारोबार करता दिखाई दिया। मंगलवार के दिन मेटल, पावर और रियल्टी पर सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। आज के ही दिन दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने अपन नतीजे जारी किये। मारुति के नतीजे शानदार रहे। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 25 परसेंट बढ़कर 29000 के पार निकल गई। कंपनी के मुनाफे में दिखा 132 परसेंट का उछाल देखने को मिला। कमजोर बाजार में भी निफ्टी IT इंडेक्स ने आउटपरफॉर्म किया है।, MPHISIS, LTTS, LTI माइंडट्री 3 परसेंट तक चढ़कर कारोबार करते हुए नजर आये।
आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दांव लगाये गये। डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले पता लगाकर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि आज दो स्टॉक्स पर डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा ट्रेड लिये गये। सीमेंट सेक्टर से अंबुजा सीमेंट में आज शॉर्ट ट्रेड लिये गये। इसके अलावा होटल इंडस्ट्री से आज इंडियन होटल्स पर खरीदारी की राय दी है।
यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स में इस अंबुजा सीमेंट के स्टॉक में शॉर्ट करने की राय दी। डीलर्स को लगता है कि इसमें नीचे की तरफ 485-490 के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स ने इस स्टॉक में STBT strategy यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की रणनीति अपनाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है।
यतिन ने आगे कहा कि आज डीलर्स ने इंडियन होटल के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स को लगता है कि ये स्टॉक चढ़कर 315-320 रुपये के स्तर पर जा सकता है। उनका मानना है कि तीसरी तिमाही में होटल स्टॉक्स अच्छे रिजल्ट जारी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)