Defence Stocks: तिमाही नतीजे कमजोर, फिर भी 40% चढ़ सकता है यह डिफेंस शेयर, जेफरीज ने लगाया दांव

Defence Stocks To Buy: डिफेंस सेक्टर की कंपनी डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 40 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस रिपोर्ट के बाद डेटा पैटर्न्स के शेयरों में आज 11 अगस्त को 6.5% की तगड़ी उछाल देखने को मिली। जेफरीज की यह रिपोर्ट कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 6:29 PM
Stocks To Buy: डेटा पैटर्न्स को कवर करने वाले 12 में से 10 एनालिस्ट्स ने इसे "Buy" रेटिंग दी है

Defence Stocks To Buy: डिफेंस सेक्टर की कंपनी डेटा पैटर्न्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 40 प्रतिशत तक की तेजी आ सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस रिपोर्ट के बाद डेटा पैटर्न्स के शेयरों में आज 11 अगस्त को 6.5% की तगड़ी उछाल देखने को मिली। जेफरीज की यह रिपोर्ट कंपनी के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद आई है। ये नतीजे दलाल स्ट्रीट की उम्मीदों से कम थे।

जेफरीज ने डेटा पैटर्न्स के स्टॉक को "Buy (खरीदें)" की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 3,400 रुपये तय किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की सेल्स उसके अनुमान से काफी कम रही। मैनेजमेंट ने इसकी वजह लगभग 270 करोड़ रुपये के रेवेन्यू डिफरमेंट को बताया, जिसके अब दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही में दर्ज होने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज ने कहा कि रेवेन्यू में देरी के बावजूद, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 20%-25% की ग्रोथ गाइडेंस बरकरार रखी है। जून तिमाही में ऑर्डर फ्लो सालाना आधार पर 4.8 गुना बढ़कर 180 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि FY26 में अब तक 320 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए जा चुके हैं।


जेफरीज का मानना है कि बढ़ते डिफेंस सेक्टर में कंपनी की इन-हाउस टेक्नोलॉजी आने वाले सालों में इसका रेवेन्यू और मुनाफा FY26 से FY30 के बीच तीन गुना तक बढ़ा सकती है।

फिलहाल इस स्टॉक को कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे "Buy" रेटिंग दी है। वहीं एक एनालिस्ट्स ने इसे "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है।

सोमवार को डेटा पैटर्न्स के शेयर 6.5% चढ़कर इंट्राडे हाई 2,585.70 रुपये पर पहुंचे। दोपहर 1:40 बजे यह ₹2,520.20 पर 3.8% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। हालांकि, पिछले एक महीने में स्टॉक में 11.9% की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक इसका प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks: डिफेंस शेयरों में भारी तेजी, इन 5 कारणों से चढ़े भाव, पारस डिफेंस और डेटा पैटर्न्स 4.5% तक उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।