Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयर इस समय बाजार में खास चर्चा में हैं। सरकार की तरफ से बड़े ऑर्डर अप्रूवल, लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर और एक्सपोर्ट के बढ़ते मौके- ये तीन चीजें मिलकर इस सेक्टर की तस्वीर बदल रही हैं।

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयर इस समय बाजार में खास चर्चा में हैं। सरकार की तरफ से बड़े ऑर्डर अप्रूवल, लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर और एक्सपोर्ट के बढ़ते मौके- ये तीन चीजें मिलकर इस सेक्टर की तस्वीर बदल रही हैं।
मोतीलाल ओसवाल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक- डिफेंस सेक्टर में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये के प्रोग्राम्स पाइपलाइन में हैं। इससे कंपनियों की कमाई की संभावना मजबूत दिख रही है। इससे कुछ डिफेंस स्टॉक्स में 58% तक उछाल आ सकता है।
Bharat Electronics
Motilal Oswal ने Bharat Electronics (BEL) पर ‘Buy’ की रेटिंग बरकरार रखी है और 520 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 26 प्रतिशत ऊपर का संकेत देता है। कंपनी को नेवी के बड़े प्रोग्राम्स, खासकर नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट्स से अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एयर डिफेंस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसे सेगमेंट भी मजबूत ग्रोथ ड्राइवर बने हुए हैं।
BEL की सबसे बड़ी ताकत इसकी सिस्टम इंटीग्रेशन क्षमता और मजबूत ऑर्डर बुक है। आने वाले समय में जैसे-जैसे प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे, कंपनी की कमाई में स्थिरता और ग्रोथ दोनों दिख सकते हैं। यही वजह है कि ब्रोकरेज इसे सेक्टर में टॉप पिक मान रहा है।
Hindustan Aeronautics
सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) को भी मोतीलाल ओसवाल ने ‘Buy’ करने सलाह दी है। इसमें 5,500 रुपये का टारगेट प्राइस रखा गया है। यह करीब 50 प्रतिशत से ज्यादा का संभावित उछाल दिखाता है। कंपनी के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर Tejas Mark 1A फाइटर जेट की डिलीवरी है, जो FY27 से शुरू होने की उम्मीद है।
इसके अलावा एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और दूसरे स्वदेशी प्रोजेक्ट्स भी कंपनी के ऑर्डर फ्लो को मजबूत बनाए रखेंगे। डिलीवरी टाइमलाइन एयर फोर्स के साथ कोऑर्डिनेशन पर निर्भर करेगी, लेकिन जैसे-जैसे ट्रायल पूरे होंगे, कंपनी की कमाई की विजिबिलिटी और साफ होती जाएगी।
Astra Microwave Products
प्राइवेट सेक्टर की डिफेंस कंपनी Astra Microwave Products को मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1,150 रुपये का टारगेट दिया है। इस हिसाब से करीब 32% तेजी आने की उ्मीद है। कंपनी डिफेंस के साथ-साथ स्पेस सेक्टर में भी मौके तलाश रही है।
Astra Microwave अपने बिजनेस को और फोकस्ड बनाने के लिए स्पेस, मेट्रोलॉजी और हाइड्रोलॉजी डिवीजन को अलग करने की योजना पर काम कर रही है। यह डिमर्जर FY28 तक पूरा हो सकता है। इस कदम से दोनों बिजनेस अपने-अपने ग्रोथ पथ पर बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।
Bharat Dynamics
पब्लिक सेक्टर की Bharat Dynamics पर मोतीलाल ओसवाल का नजरिया काफी पॉजिटिव है। 1,800 रुपये के टारगेट के साथ इसमें करीब 58 प्रतिशत तक की संभावित तेजी देखी जा रही है। कंपनी मिसाइल प्रोग्राम्स में तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रोडक्शन स्केल बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
सबसे अहम बात यह है कि कंपनी ने कई सिस्टम्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोकलाइजेशन हासिल कर लिया है। इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता घटती है और सप्लाई चेन के जोखिम भी कम होते हैं। आने वाले समय में यही फैक्टर कंपनी को बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स दिलाने में मदद कर सकता है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।