Get App

Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर 5% उछले, DRDO ने 'आकाश NG' मिसाइल का किया सफल टेस्ट

Bharat Dynamics Shares: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में आज 24 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 5% तक उछलकर 1,498 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि डीआरडीओ (DRDO) ने आकाश-नेक्स्ट जेनरेशन (Akash-NG) मिसाइल सिस्टम के यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल (UET) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 24, 2025 पर 5:22 PM
Defence Stocks: सरकारी डिफेंस कंपनी के शेयर 5% उछले,  DRDO ने 'आकाश NG' मिसाइल का किया सफल टेस्ट
Bharat Dynamics Shares: पिछले 5 दिनों में इसके शेयरों में करीब 13% की तेजी आ चुकी है

Bharat Dynamics Shares: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयरों में आज 24 दिसंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 5% तक उछलकर 1,498 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि डीआरडीओ (DRDO) ने आकाश-नेक्स्ट जेनरेशन (Akash-NG) मिसाइल सिस्टम के यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल (UET) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

सरकार ने 23 दिसंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट अर्गनाइजेशन (DRDO) ने आकाश-एनजी सिस्टम के परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। इन ट्रायल्स के दौरान आकाश-एनजी मिसाइल ने अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर उड़ रहे हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह ट्रायल भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रतिनिधियों और DRDO के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किया गया।

आधुनिक तकनीक से लैस है Akash-NG मिसाइल

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि Akash-NG एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसमें स्वदेशी RF सीकर, सॉलिड रॉकेट मोटर और आधुनिक कमांड-कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आकाश-NG मिसाइल सिस्टम पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें देश में बना RF सीकर लगा है और इसे सॉलिड रॉकेट मोटर से चलाया जाता है। यह सिस्टम अलग-अलग तरह के हवाई खतरों से देश की सुरक्षा के लिए काफी मजबूत माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें